Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ओडिशा की BJP सरकार ने नवीन पटनायक को दिया एक और झटका! बदल दिया खेल पुरस्कार का नाम

Sports Award Name Changed ओडिशा की भाजपा सरकार ने नवीन पटनायक को एक और झटका दिया है। नई सरकार ने बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदल दिया है। साथ ही इस सम्मान को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि नवीन पटनायक ने अपने पिता के नाम पर इस पुरस्कार का नाम बीजू पटनायक खेल पुरस्कार रखा था।

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sat, 20 Jul 2024 06:47 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Sports Award Name Changed राज्य सरकार ने बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदल दिया है। इसका नाम बदलकर 'ओडिशा राज्य खेल सम्मान' कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य खेल एवं युवा सेवा विभाग ने इस सम्मान को लेकर नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

यह पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने शुरू किया था। नवीन पटनायक ने इस पुरस्कार का नाम अपने पिता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के नाम पर रखा था।

यह पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के सफल खिलाड़ी, कोच, खेल पत्रकार और खेल संस्थान को दिया जाता है।

5 श्रेणियों में दिए जाते थे यह खेल पुरस्कार 

बीजू पटनायक खेल पुरस्कार 5 श्रेणियों में दिए जाते थे। हालांकि, नई सरकार ने इसका नाम बदलकर इस पुरस्कार को तीन और श्रेणियों में देने का फैसला किया है। राज्य खेल और युवा सेवा विभाग द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों में इसका उल्लेख किया गया है।

पहले यह पुरस्कार आजीवन उपलब्धि, खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कोचिंग में उत्कृष्टता, खेल पत्रकारिता में उत्कृष्टता और खेल और खेलों को बढ़ावा देने में योगदान के लिए दिया जाता था।

इनके चयन प्रक्रिया से संबंधित निर्देश भी जारी

अब इन पांच श्रेणियों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट (जूनियर वर्ग) और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खेल तकनीकी अधिकारी/सहायक स्टाफ को जोड़ दिया गया है। तीनों नवनिर्मित श्रेणियों की पुरस्कार राशि 1-1 लाख रुपये रखी गई है।

इसके साथ ही खेल एवं युवा सेवा विभाग ने पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल पत्रकारों की पात्रता और चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

खेल पुरस्कार का नाम बदलने पर राजनीति गरमाई

उधर, बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलने पर राजनीति शुरू हो गई है। इसे लेकर बीजू जनता दल की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। बीजद नेता और राज्यसभा सदस्य मुन्ना खां ने कहा है कि नाम बदलने या रंग बदलने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें काम करना चाहिए। अपनी योजना बनाएं। अगर आप बीजू बाबू के खिलाफ काम करेंगे तो लोग असंतुष्ट होंगे और यह खतरनाक होगा। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

JP Nadda : 'अमरलता बेल की तरह है यह पार्टी', कांग्रेस को लेकर ये क्या बोल गए जेपी नड्डा

Odisha के हर पंचायत में बनाए जाएंगे मॉडल स्कूल, हीरक जयंती समारोह में CM माझी ने किया एलान