Move to Jagran APP

Odisha Assembly Budget Session: राज्यपाल ने बताया माझी सरकार का 'विजन 2036', ओडिशा बनेगा विकसित राज्य

सोमवार को ओडिशा विधानसभा में बजट सत्र का पहला दिन था। बजट सत्र की शुरूआत ओडिशा के राज्यपाल ने अपने अभिभाषण से की। उन्होंने अपने अभिभाषम में माझी सरकार का विसन बताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा को आने वाले साल 3036 तक एक विकसित राज्य बनाया जाएगा। राज्य में नई सरकार बनने के बाद कुछ ही दिनों के अंदर कई आश्वासन को हमारी सरकार ने पूरा भी किया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 22 Jul 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
विधानसभा में अपनी बात रखते ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Assembly Budget Session राज्य सरकार ने कृषि और किसानों के विकास और उनकी आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके अलावा मोहन सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को प्राथमिकता दे रही है।

राज्यपाल रघुवर दास (Odisha Governor Raghuvar Das) ने बजट सत्र के पहले दिन राज्य सरकार का विजन पेश करते हुए विधानसभा में अपने अभिभाषण में यह बात कही है। राज्यपाल ने कहा कि विकसित ओडिशा बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है।

नई सरकार के गठन होने के कुछ ही दिनों के अंदर कुछ आश्वासन को हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारी सरकार जगन्नाथ संस्कृति, ओड़िया अस्मिता के लिए काम करेगी।

'2036 तक ओडिशा को विकसित राज्य बनाना लक्ष्य'

सरकार किसानों की बेहतरी के लिए सभी इंतजाम करेगी। किसानों को सशक्त बनाने के लिए पीएम किसान लागू किया जाएगा। सरकार एक विकसित ओडिशा बनाना चाहती है। हमारा लक्ष्य 2036 तक एक विकसित ओडिशा के सपने को पूरा करना है।

किसान,मजदूर, आदिवासी, युवा शक्ति, अन्नदाताओं को महत्व दिया जाएगा।एक समृद्ध कृषि नीति लाकर कृषि क्षेत्र को बदल दिया जाएगा। इस नीति के तहत धान को 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण 48 घंटों के भीतर प्रदान किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा लाभ

सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। कोल्ड स्टोरेज की सुविधा, प्रोसेसिंग यूनिट, सप्लाई को दुरुस्त किया जाएगा। मंडियों में अनाज भंडार, किसानों के विश्राम गृह होंगे। सरकार ओडिशा में शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

3000 नए डॉक्टरों की होगी भर्ती

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों के प्रशिक्षण, डिजिटल बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा। राज्य भर में 3,000 नए डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। प्रसूति, बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पतालों में होना सुनिश्चित होगा। उप-केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलकर ''आरोग्य मंदिर'' रखा जाएगा।

प्रत्येक सीएचसी में एक मोबाइल यूनिट होगी। प्रदेश को 2030 तक मलेरिया मुक्त बनाया जाएगा। ओडिशा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की जाएगी। यह ओडिशा के सभी पात्र लोगों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करेगा।

ओडिशा बनेगा बाजरा केंद्र

राज्यपाल रघुवर दास ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश में ओडिशा बाजरा केन्द्र बनेगा। बाजरा राष्ट्रीय शस्य उत्पान एवं प्रयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सरकारी कैंटीन एवं विद्यालय में बाजरा प्रचलन के लिए कदम उठाए जाएंगे।

ग्रीन पॉलिसी पर क्या बोले राज्यपाल

ग्रीन इंडस्ट्रीयल पॉलिसी को कार्यकारी किया जाएगा। बैटरी चालित वाहन को प्रोत्साहन करने के लिए चार एवं छह पहिया वाले वाहने के लिए सरकार सबसिडी देगी। 480 किमी. वनीकरण कार्यक्रम सरकार हाथ में लेगी। आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र में 10 लाख तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख घर बनाने को सरकार ने लक्ष्य रखा है।

यहां उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के अभिभाषण शुरू होते ही विरोधी दल भाजपा एवं कांग्रेस के विधायक राज्यपालके बेटे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोधी विधायकों ने कहा कि एएसओ को पीटने को लेकर राज्यपाल के बेटे के खिलाफ शिकायत है। यह ओड़िया अस्मिता पर चोट है ऐसे में इसके खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें-

AICC ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति को किया भंग, कौन होगा नया PCC अध्यक्ष? रेस में ये नाम शामिल

Odisha: बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, नवीन पटनायक भी हुए शामिल; कांग्रेस और CPM के विधायक नहीं आए नजर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।