Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Heavy Rainfall: लगातार वर्षा से ओडिशा बेहाल, दो जिलों में बाढ़ की स्थिति; बिजली उत्पादन ठप

मुसलाधार वर्षा के बाद कोलाब डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। एकड़ एकड़ जमीन में बाढ़ का पानी घुस गया है। दीगापुर में मौजूद ब्रीज के ऊपर बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। परिणाम स्वरूप कुन्दुरा दीगापुर से घुमर को यातायात सेवा ठप हो गई है। इसी तरह जलापुट बांध के 2 गेट और स्पिलवे बांध के 4 गेट खोले गए हैं।

By Sheshnath Rai Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 09 Sep 2024 05:39 PM (IST)
Hero Image
कोलाब नदी के ऊपर बने ब्रीज पर बाढ़ का पानी। जागरण

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के प्रभार से पूरे राज्य में वर्षा हो रही है, जो 11 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं, लगातार हो रही वर्षा के कारण जहां पूरा ओडिशा बेहाल है, वहीं कोरापुट एवं मालकानगिरी जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कोरापुट जिले में प्रवाहित कोलाब नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। दीगापुर में ब्रीज के ऊपर से बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। परिणाम स्वरूप कुन्दुरा दीगापुर से घुमर के बीच संपर्क कट गया है। वहीं, मालकानगिरी मे पोटेरू ब्रिज के ऊपर 5 से 6 फुट तक पानी प्रवाहित हो रहा है।

इससे ब्रिज पर आवागमन ठप हो गया है। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी हुई है। वहीं, कोरापुट जिले के लमतापुट में मौजूद माछकुंड पावर हाउस में बाढ़ का पानी घुस जाने से यहां से बिजली उत्पादन बंद हो गया है। इस संदर्भ में बिजली परियोजना अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई है।

बिजली उत्पादन ठप

यहां से दैनिक 80 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, जो आज बंद हो गया, इससे बिजली सेवा भी बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, माछकुंड पावर हाउस के दो नंबर यूनिट के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार हो रही वर्षा के कारण माछकुंड बिजली प्रोजेक्ट के मुख्य जल भंडार में पानी का बहाव खतरे के निशान के ऊपर प्रवाहित हो रहा है। जल भंडार के अंदर बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है, जिससे पांच गेट खोल दिए गए हैं। प्रति सेकेंड में जल भंडार से 23 हजार क्यूसेक जल निष्कासित हो रहा है। उसी तरह माछकुंड डी डैम के चार गेट से 20 हजार क्यूसेक जल प्रति सेकेंड निष्कासित किया जा रहा है। वहीं, कोरापुट जिला के लमतापुट प्रखंड में 132 मिलीमीटर वर्षा रेरक्ड की गई है।

मुसलाधार वर्षा के बाद कोलाब डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। एकड़ एकड़ जमीन में बाढ़ का पानी घुस गया है। दीगापुर में मौजूद ब्रीज के ऊपर बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। परिणाम स्वरूप कुन्दुरा दीगापुर से घुमर को यातायात सेवा ठप हो गई है। इसी तरह जलापुट बांध के 2 गेट और स्पिलवे बांध के 4 गेट खोले गए हैं।

मौसम विभाग ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कोरापुट जिले में पीली चेतावनी जारी की है और नदी किनारे के गांवों के लोगों को खाली करा लिया गया है। जिला आपातकालीन अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और स्थिति का आकलन किया है।