Move to Jagran APP

Odisha Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: ओडिशा की इन सीटों पर BJP ने लहराया परचम, चुनावी नतीजों ने सबको चौंकाया

Odisha Lok Sabha Election Result 2024 Live देश के साथ ओडिशा की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव का परिणाम आज चुका है। ओडिशा के चुनावी नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। चुनाव की गिनती और परिणाम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरो-शोरों पर रही। ओडिशा के चुनावी परिणाम के पल-पल का अपडेट यहां देखें।

By Shoyeb Ahmed Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Tue, 04 Jun 2024 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:10 AM (IST)
ओडिशा में क्या खिलेगा कमल, या बजेगा शंख?

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Odisha Lok Sabha election Result 2024 Live: ओडिशा के लोकसभा और विधानसभा के चुनावी परिणाम यहां देख सकते हैं। ओडिशा की सभी सीटों पर चुनाव का नतीजा जारी है। मतों की गिनती भी चल रही है। नतीजों से जुड़ा पल-पल का यहां देखें अपडेट।

यहां पढ़ें ताजा अपडेट

  • Odisha Lok Sabha chunav Result Live : ओडिशा की लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा के पाले में 20 लोकसभा सीटें आयी हैं। कांग्रेस के खाते में 1 सीट आई है। वहीं बीदज को एक भी सीट नहीं मिली है। 
  • Odisha Assembly Chunav Result Live : ओडिशा में विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा को 78 विधानसभा सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं बीजद के पाले में 51 सीट और कांग्रेस के खाते में भी 14 सीट आई हैं। सीपीआई (एम) के खाते में 1 सीट और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं।

बलांगीर लोकसभा सीट से कौन जीता

बलांगीर लोकसभा चुनाव सीट का चुनावी नतीजा जारी हो चुका है। इस सीट पर बीजेपी को जीत दर्ज हुई। इस सीट से भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव 617744 वोटों के साथ जीत मिली।

वहीं बात करें बीजद के प्रत्याशियों की, तो इस सीट पर बीजद के सुरेंद्र सिंह भोई को 485080 मत प्रदान हुए। कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कुमार मिश्रा को 230874 वोट मिले हैं।

बलांगीर लोकसभा सीट का हाल

बलांगीर लोकसभा चुनाव सीट के चुनावी नतीजों में भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव को 617744 वोटों के साथ जीत मिली।

वहीं बीजद के प्रत्याशियों की, तो इस सीट पर सुरेंद्र सिंह भोई को 485080 मत प्रदान हुए। कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कुमार मिश्रा को 230874 वोट मिले हैं।

अस्का लोकसभा सीट पर किसे मिली जीत

अस्का लोकसभा सीट पर भाजपा की अनीता सुभादर्शिनी को 494226 वोटों के साथ जीत हासिल हुई है और वहीं, बीजद की रंजिता साहू 394252 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के देवकांता शर्मा को 75255 वोट मिले हैं।

बरहामपुर लोकसभा सीट

बेहरामपुर लोकसभा सीट से भी भाजपा ने बाजी मारी है और इस सीट पर डॉ. प्रदीप कुमार पाणिग्रही आगे चल रहे और ये 513102 वोट के साथ विजयी बन गए हैं।

इनके निकटतम प्रतिद्वंदी भीजद के भृगु बक्सीपात्रा को 347626 वोट प्राप्त हुए। इनके अलावा कांग्रेस के रस्मी रंजन पटनायक 129744 वोट के साथ तीसर नंबर पर बने रहे।

ढेंकानाल लोकसभा सीट का हाल

ढेंकानाल लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम खत्म हुआ और इस लोकसभा सीट से भाजपा के रुद्र नारायण पाणि 598721 को जीत हासिल हुई। वहीं बिजद के अभिनाश समल 522154 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से कौन जीता

जगतसिंहपुर लोकसभा के चुनावी नतीजों की बात करें, तो भाजपा के बिभु प्रसाद तराई 589093 वोट से जीते हैं। बीजद की डॉ. राजश्री मल्लिक भाजपा उम्मीदवार की निकटतम प्रतिद्वंदी हैं और इन्हें 548397 वोट मिले हैं।

भुवनेश्वर सीट से इन्हें मिली जीत

भुवनेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा की आपराजिता सारंगी को 512519 वोट के साथ विजयी प्राप्त हुई है। वहीं, बीजद के मन्मथ कुमार राउत्रे को 477367 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

भदरक लोकसभा से ये जीते

भदरक लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के अभिमन्यु सेठी को 573319 वोट से जीते और इनकी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजद की प्रत्याशी मंजुलता मंडल को 481775 वोट मिले।

बालासोर लोकसभा सीट से प्रताप सारंगी की हुई जीत

ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रताप सारंगी की 563865 वोट के साथ जीत हुई। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजद की लेखाश्री सामंत सिंगर को 416709 वोट प्राप्त हुए हैं।

कालहांडी लोकसभा सीट पर इनकी हुई जीत

कालहांडी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मालविका देवी को 544303 वोटों के साथ जीत दर्ज हुई। वहीं लंबोदर नियाल 410490 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

बारगढ़ लोकसभा सीट बीजेपी ने कब्जाई

बारगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप पुरोहित ने 716359 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं इस सीट पर इनकी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजद की परिणिता मिश्रा को 464692 सीटें मिलीं।

पांचवीं बार विधायक चुने गए जयनारायण

संबलपुर के भाजपा सांसद और विधायक को लेकर लोगों में असंतोष के बावजूद जयनारायण मिश्र ने बाजी मारते हुए संबलपुर विधानसभा का सीट पांचवीं बार जीत ली है।

शाम 04:20 बजे तक के ये रहे आंकड़े 

  • Odisha Lok Sabha chunav Result Live : ओडिशा में लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 1 सीट पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • Odisha Assembly Chunav Result Live : ओडिशा में विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 47 सीट पर और कांग्रेस 15 सीट पर आगे चल रही है। इनके अलावा सीपीआई (एम) 1 सीट पर आगे है। वहीं, 3 सीट निर्दलीय के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। 

सुंदरगढ़ एमपी सीट पर भाजपा के पक्ष में रूझान

सुंदरगढ़ संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। रूझान से यह साफ है कि भाजपा के जुएल ओराम बड़े अंतर से फिर एक बार उक्त सीट पर जीत दर्ज करने जा रहे है। जबकि दूसरे नंबर बीजद के दिलीप तिर्की हैं।

बीजद और कांग्रेस की स्थिति

सत्ताधारी पार्टी बीजद केवल जाजपुर लोकसभा सीट पर और कांग्रेस कोरापुट लोकसभा सीट पर आगे चल रही है।

ओडिशा में पहली बार भाजपा को बहुमत

ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा बरगढ़, सुंदरगढ़, केंदुझर, संबलपुर, बलांगीर, कालाहांडी, नवरंगपुर, बरहमपुर और पुरी संसदीय क्षेत्रों में भारी जीत की कगार पर है।

डीजीपी कार्यलय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राज्य युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला घटने की प्रतिवाद में डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता

डीजीपी कार्यलय के सामने प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

रूझानों में ट्रेंड को देख ओडिशा भाजपा कार्यालय में जश्न

नृत्य-गीत एवं मीठाई खिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया

भाजपा कार्यलय में जश्न मनाते कार्यकर्ता

भाजपा कार्यलय में जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता

भोगराय विधानसभा सीट से बीजेपी आगे

भोगराय विधानसभा सीट से बीजे के आशीस पात्रा दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 13178 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं बीजद के गौतम दास बुद्धा दास पहले नंबर पर हैं और इन्हें 24821 वोट मिले हैं।   

दोपहर 01:35 तक क्या रही बालासोर की मतगणना

  • दोपहर 01 बजकर 35 मिनट तक बालासोर लोकसभा सीट (Balasore Lok Sabha Seat) पर बीजेपी के प्रताप सारंगी को 131657 हजार वोट मिले हैं, वहीं बीजद के लेखाश्री सामंतसिंह को 111686 वोट मिले हैं।

सुबह 11 बजकर 53 मिनट तक ओडिशा की विधानसभा सीटों पर कौन सी पार्टी रही आगे

  • बालासोर लोकसभा (Baleshwar Lok Sabha Seat) चुनाव क्षेत्र में भाजपा से प्रताप शारंगी अपने निकटतम प्रतिबंध बीजू जनता दल की लेखा श्री सामंत सिंगर से 10000 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • ढेंकानाल लोकसभा (Dhenkanal Lok Sabha Seat) सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रूद्र नारायण पैनी हैं।

सुबह इन सीटों पर आगे थी भाजपा

  • Odisha Lok Sabha chunav Result : इससे पहले सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा सुंदरगढ़, संबलपुर, बारगढ़, क्योंझर, बलांगीर, कालाहांडी और पुरी लोकसभा सीट पर आगे चल रही थी।
  • Odisha chunav Result Live : बीजद कंधमाल, नबरंगपुर सीट पर आगे है। जबकि कांग्रेस कोरापुट आरक्षित सीट पर आगे थी।
  • बजरंगनगर विधानसभा सीट (Odisha Lok Sabha chunav Result Live) पर भाजपा के सुरेश पुजारी आगे चल रहे हैं। इसी तरह रघुनाथपाली विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार दुर्गा चरण तांती आगे हैं। इस तहर भाजपा दो सीट पर आगे चल रही थी। बीजद 1 सीट पर आगे थी।
  • चुनाव आयोग की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ओडिशा (Odisha Lok Sabha chunav Result) में बीजद 1 सीट पर आगे चल रही है। यह सीट झारसुगड़ा विधानसभा सीट है। यहां बीजद ने दीपाली दास को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने टंकधर त्रिपाठी पर भरोसा जताया था। 

ओडिशा में पोस्टल वैलेट की गिनती शुरू

ओडिशा (Odisha chunav Result Live) में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार, सुबह 8 बजे सर्वप्रथम पोस्टल वैलेट से पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। 1 लाख 46 हजार पोस्टल बैलेट बोर्ड की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनों में पड़े वोट की गिनती की जाएगी। मतगणना के लिए सभी केंद्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बालेश्वर समेत उत्तरी उड़ीसा के भद्रक और मयूरभंज जिले में मतों के गिनती का काम शुरू

(Odisha chunav Result Live) मयूरभंज जिला में एमपीसी ऑटोनॉमस महाविद्यालय में, बांग्रीपोसी विधानसभा, मोराडा विधानसभा और बादासाही विधानसभा के मतों की गिनती शुरू हो गई है। इसी तरह आरसीसी बिल्डिंग तखतपुर बारीपदा में बारीपदा चुनाव क्षेत्र के मतों का गिनती शुरू हो गया है।

बालेश्वर जिला में सरकारी आईटीआई में जलेश्वर और भोगराई विधानसभा के मतों की गिनती शुरू हो गई है। इसी तरह जिलाधीश के सरकारी कार्यालय परिसर में बस्ता विधानसभा चुनाव क्षेत्र ,बालेश्वर विधानसभा चुनाव क्षेत्र और रेमुना विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें

बिहार के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.