Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Monsoon: ओडिशा के इन जिलों में मानसून ने मारी एंट्री, मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

ओडिशा में मौसम विभाग का जानकारी दी है कि राज्य के 24 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं 6 जिलों में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक राज्य में वर्षा और कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sun, 23 Jun 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
ओडिशा में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के 24 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी वायु यहां पहुंच गई है। इसके प्रभाव से इन जिलों में वर्षा हो रही है। अन्य 6 जिलों में मानसून अभी भी नहीं पहुंचा है। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, नयागढ़, नवरंगपुर, नुआपड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, बौद्ध, सोनपुर, बरगढ़, अनुगुल, ढेंकानाल, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर, देवगढ़ जिले में मानसून पहुंच गया है।

इन जिलों में नहीं पहुंचा मानसून

इसी तरह से जिन 6 जिलों में मानसून नहीं पहुंचा है, उसमें झारसुगुड़ा, संबलपुर, केंदुझर, बालेश्वर, सुंदरगढ़ एवं मयूरभंज जिला शामिल है। इन 6 जिलों के लिए भी मानसूनी हवा पहुंचने के लिए वातावरण पूरी तरह से अनुकूल होने की जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन तक राज्य में वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं शनिवार सुबह से मयूरभंज एवं केंदुझर में वर्षा हुई।

14 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा होने को लेकर पीली चेतावनी जारी की गई है। उधर, राजधानी भुवनेश्वर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। ठंड हवा के साथ बूंदा-बांदी होती रही।

ऐसे में राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान बादल से ढके रहने एवं रिमझिम वर्षा होने से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। राजधानी भुवनेश्वर ही नहीं बल्कि पुरी एवं कटक में भी समान स्थिति देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें-

Odisha में मानसूनी हवा ने की एंट्री, फिर भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत; इस दिन से दिन से शुरू होगी बारिश

Odisha Monsoon Update: ओडिशा में 8 जून तक पहुंचेगा मानसून : आईएमडी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें