Move to Jagran APP

Odisha Chief Secretary: इन्होंने संभाला ओडिशा के मुख्य सचिव का पदभार, इस बैच के हैं IAS अधिकारी

ओडिशा सरकार के नए मुख्य सचिव के तौर पर वरिष्ठ आईएएस मनोज आहुजा ने पदभार संभाला है और इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। मनोज समवाय खदान एवं इस्पात खेल एवं युवा व्यापार एवं खाद्य तथा उपभोक्ता कल्याण विभाग के सचिव तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सीबीएसई अध्यक्ष के पर भी मनोज ने कार्य किया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sun, 30 Jun 2024 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 10:48 PM (IST)
ओडिशा सरकार के नए मुख्य सचिव मनोज आहुजा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। वरिष्ठ आईएएस मनोज आहुजा ओडिशा सरकार के नए मुख्य सचिव के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। लोकसेवा भवन में विदाई मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना से उन्होंने दायित्व ग्रहण किया। इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज आहुजा ओडिशा में एक उप-जिलाधीश के तौर पर कार्य शुरू किया था। ओडिशा सरकार के समवाय, खदान एवं इस्पात, खेल एवं युवा व्यापार एवं खाद्य तथा उपभोक्ता कल्याण विभाग के सचिव तौर पर दायित्व निर्वाह कर चुके हैं। व्यापार शुल्क आयुक्त के तौर पर उन्होंने अपने कौशल को प्रदर्शित किया है।

ऐसी रही है छवी

हरियाणा में पैदा हुए मनोज आहुजा अपने स्वच्छ छवि एवं सालीनता के लिए परिचित हैं। 2017 में डेपुटेशन में वह केन्द्र में जाने वाले ओडिशा कैडर के इस अधिकारी ने भारतीय सेवा प्रशासनिक सेवा को आने वाले शिक्षा में नवीनता को जन प्रशासन के साथ किस प्रकार जुड़ेगा, उसका नेतृत्व लिए थे।

लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी के विशेष निदेशक के तौर पर उनका कार्यकाल आज भी लोगों के जेहन में स्मरणीय है। सीबीएसई अध्यक्ष के तौर पर शिक्षा क्षेत्र में काफी कम समय में उन्होंने बड़ा सुधार किया था।

ओडिशा आने के लिए राज्य सरकार से किया था अनुरोध

मनोज आहुजा ओडिशा लौटने से पहले केन्द्र कृषि मंत्रालय सचिव के तौर पर कार्य किया है। उन्हें ओडिशा लाने के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र से अनुरोध किया था। 25 जून को कैबिनेट बैठक में नियुक्ति संबन्धित कमेटी ने उन्हें ओडिशा लाने के लिए अनुमति दिया था।

इसके साथ ही विधिवद्ध विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। मनोज आहुजा अगले दिसम्बर महीने में रिटायर होंगे। श्री आहुजा की पत्नी 1990 बैच की आईएएस अधिकारी आरती आहुजा केन्द्रीय डेपुटेशन में थी और पिछले फरवरी महीने में वह रिटायर हुई थी।

ये भी पढ़ें-

Odisha News: शिशु श्रमिक टास्क फोर्स और पुलिस ने की छापेमारी, इन जगहों से छुड़ाए कई बाल मजदूर

बालेश्वर में हिंसा के दो हफ्ते बाद भी नहीं हटाया जा सका कर्फ्यू, शांति बहाली की कोशिशों में जुटा प्रशासन


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.