Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha News: ओडिशा में बड़े स्तर पर प्रसाशनिक फेरबदल शुरू, पिछले सात दिनों में बदले 250 ओएएस अधिकारी

राज्य सरकार ने 53 और ओएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन्हें मिलाकर पिछले सात दिनों में जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार 53 ओएएस अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर और बीडीओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Fri, 27 Oct 2023 04:12 AM (IST)
Hero Image
पिछले सात दिनों में बदले गए जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य सरकार ने 53 और ओएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन्हें मिलाकर पिछले सात दिनों में जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 53 ओएएस अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और बीडीओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सभी अधिकारियों को तबादला आदेश के साथ केंद्रीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया। इन अधिकारियों को आज तक नई जगह ज्वाइन करने को कहा गया है। ताकि वे 27 तारीख से शुरू होने वाले विशेष फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभा सकेंगे।

पिछले सप्ताह पंचायती राज विभाग ने 29 ओएएस अधिकारियों का बीडीओ के रूप में तबादला किया था। इसी तरह, राजस्व विभाग ने 220 बीडीओ को तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और बीडीओ के रूप में विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार 14 और ओएएस अधिकारियों का विभिन्न स्थानों पर तबादला किया गया है। वे तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य करेंगे। इन अधिकारियों को केंद्रीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर