Move to Jagran APP

ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष पर काली स्याही फेंकना पड़ा महंगा, पार्टी ने 5 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

शुक्रवार को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के पांच कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन में पार्टी अध्यक्ष शरत पटनायक पर काली स्याही फेंकी थी। अब पार्टी ने इन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह जानकारी ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह सलूजा ने दी है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sun, 23 Jun 2024 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2024 04:20 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर काली स्याही फेंकना पड़ा महंगा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के पांच कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी अध्यक्ष शरत पटनायक पर काली स्याही फेंकने के मामले में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्हें पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) की अनुशासन समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह सलूजा ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ओडिशा प्रभारी डॉ. अजय कुमार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

इन्हें किया गया है पार्टी से निष्कासित

निष्कासित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में प्रकाश मिश्रा (ओपीसीसी के महासचिव), श्रीयस्मिता पंडा (ओडिशा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव), संदीप राउतराय (एनएसयूआई सचिव), अमरेश परिड़ा (युवा कांग्रेस, राज्य सचिव) और आर्यन सस्मल (एनएसयूआई, राज्य सचिव) शामिल हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस भवन में अपने चैंबर में बैठे पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक पर स्याही फेंकी गई थी। निष्कासित किए गए उपरोक्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन पर स्याही फेंकी थी।

इससे पार्टी के अनुशासन को नुकसान पहुंचा और पार्टी की छवि खराब हुई। इसीलिए पीसीसी अध्यक्ष ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

ये भी पढ़ें-

फार्मासिस्ट की हत्या की सुपारी देने के मामले में 6 गिरफ्तार, जानें क्यों रचा गया षडयंत्र; चौंकाने वाला हुआ खुलासा

Odisha News: बारीपदा बस स्टैंड पर दो गुटों में मारपीट, 7 घायल; बस हड़ताल से यात्री परेशान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.