Move to Jagran APP

Odisha Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, कई जिलों में होगी भारी वर्षा

आगामी 7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से दक्षिण ओडिशा एवं आन्ध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी। जुलाई प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में कम वर्षा के बावजूद किसानी कार्य के लिए कोई समस्या नहीं होने वाली है। बीच-बीच में वर्षा जारी रहेगी। बता दें कि मानसून आने में देरी के कारण वर्षा प्रभावित हुई है।

By Sheshnath Rai Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 05 Jul 2024 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 09:21 AM (IST)
ओडिशा के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना। (फोटो- ANI)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Rain Forecast 17 जुलाई तक राज्य में वर्षा का परिमाण सामान्य से कम रहेगा। अगले सप्ताह में वर्षा का परिमाण पूरे राज्य में अधिकांश जगहों पर 50 से 60 मिमी. रहने का अनुमान है। जुलाई पहले सप्ताह में राज्य में वर्षा का परिमाण 25 प्रतिशत कम होगी। यह बात वरिष्ठ मौसम विज्ञानी प्रो.सुरेन्द्र पशुपालक ने कही है।

प्रो. पशुपालक ने कहा है कि झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़ व देवगढ़ में 80 मिमी. से अधिक वर्षा होने की संभावना है। 4 जुलाई को मध्यम स्तर की वर्षा होगी। 6 जुलाई तक वर्षा की मात्रा सामान्य से कम होगी। 10 से 17 जुलाई तक उत्तर तटीय क्षेत्र में 50 से 60 मिमी. वर्षा होने की संभावना है। अन्य क्षेत्र में 70 से 80 मिमी. वर्षा हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

आगामी 7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से दक्षिण ओडिशा एवं आन्ध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी। जुलाई प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में कम वर्षा के बावजूद किसानी कार्य के लिए कोई समस्या नहीं होने वाली है। बीच-बीच में वर्षा जारी रहेगी।

इन जिलों में होगी भारी वर्षा

मानसून आने में देरी के कारण वर्षा प्रभावित हुई है। इसके लिए कई जगहों पर धान की रोपाई नहीं हो पायी है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर एवं बरगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। 6 एवं 7 जुलाई को विभिन्न जगहों पर भारी वर्षा होगी।

मलकानिगरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, मयूरभंज, केन्दुझर जिले में भारी वर्षा होने को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। बुधवार को केन्दुझर में 33.3 मिमी. वर्षा हुई है। चांदबाली में 22.1 मिमी, झारसुगुड़ा में 10.4 मिमी, जाजपुर में 8 मिमी., तालचेर में 4 मिमी. वर्षा हुई है।

ये भी पढ़ें- Puri Rath Yatra 2024: स्वस्थ हुए महाप्रभु जगन्नाथ, 53 सालों बाद नेत्र उत्सव और रथयात्रा एक ही दिन

ये भी पढ़ें- ओडिशा में सीनियर अफसर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.