Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'साल 2036 तक ओडिशा होगा विकसित राज्य', सीएम मोहन चरण माझी ने गिनाई सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को सबके सामने रखा और आगामी दिनों में उनकी सरकार ओडिशा के विकास के लिए क्या करने वाली है 2036 तक ओडिशा को विकसित राज्य कैसे बनाया जाएगा उसकी रूपरेखा सबके सामने रखी। इसके साथ ही पिछली नवीन सराकार पर भी हमला बोला और कहा कि नवीन सरकार के शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर था।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Updated: Thu, 19 Sep 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
नीलाचल अर्बान हाट में विकास मेला का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

जागरण टीम, भुवनेश्वर। राज्य की भाजपा सरकार ने आज 100 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में सीएम मोहन चरण माझी सरकार की उपलब्धि को लोगों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को जगन्नाथ धाम पुरी में भाजपा की तरफ से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री, केन्द्र मंत्री एवं सभी विधायक व सांसद शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को सबके सामने रखा और आगामी दिनों में उनकी सरकार ओडिशा के विकास के लिए क्या करने वाली है, 2036 तक ओडिशा को विकसित राज्य कैसे बनाया जाएगा, उसकी रूपरेखा सबके सामने रखी। इसके साथ ही पिछली नवीन सराकार पर भी हमला बोला और कहा कि नवीन सरकार के शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर था और दिखावा के लिए छोटे छोटे अधिकारियों को पकड़ा जाता था, परन्तु हमारी सरकार में ऐसा नहीं है।

भ्रष्टाचार करने वाला किसी भी वर्ग का अधिकारी क्यों ना हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मात्र 100 दिनों के अंदर 71 मामले दर्ज हुए हैं, 58 भ्रष्ट लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसमें 17 प्रथम श्रेणी अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र में सरकार प्रजा की और प्रजा के लिए होती है।हमारी सरकार लोगों की सरकार है। 24 वर्ष की अहंकारी सरकार केवल लोगों के लिए हटी है। लोगों की उपेक्षा करने पर लोग स्वीकार नहीं करेंगे, 2024 के चुनाव में यह प्रमाणित हो गया है।

पूर्व सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए महाप्रभु को भी राजनीति में प्रयोग किया। हमने चुनाव से पहले कुछ वादे किया था। हमारी पार्टी लोगों के मत को महत्व देकर संकल्प पत्र तैयार किए थे। हमारे लिए हमारा संकल्प पत्र हमारा धर्म ग्रंथ है।हमारी सरकार आज 100 दिन पूरी कर रही है।लोगों की सरकार के हिसाब से हम खुद को प्रतिपादित कर पा रहे है।प्रदेश में आपकी सरकार अब सरकारी अधिकारियों के दया के हिसाब से नहीं चल रही है।आज जन सुनवाई हो रही है और लोगों की समस्या का समाधान हो रहा है। भुवनेश्वर में हम जनसुनवाई कर रहे हैं।भविष्य में राज्य के विभिन्न क्षेत्र में भी जनसुनवाई होगी और लोगों की समस्या को सुनकर सरकार उसका समाधान करने की योजना बना रही है।

पुरी में आयोजित कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री कनक वर्द्धनसिंहदेव, प्रभाति परिड़ा, मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, मंत्री मुकेश महालिग, मंत्री कृष्ण चन्द्र महापात्र, मंत्री गोकुलानंद मलिक, मंत्री संपद स्वांई, मंत्री प्रदीप बल सामन्त, सांसद संबित पात्र, सांसद विभु प्रसाद तराई, सुकांत पाणीग्राही, विधायक ओम प्रकाश मिश्र, विधायक आश्रित कुमार पटनायक, विधायिका उपासना महापात्र, राज्य प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, ओडिशा के पूर्व मंत्री राज्य के अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ सांसद एवं विधायक उपस्थित रहकर अपने अपने विचार रखे।

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विश्वसनीयता अपने वादे को पूरा करने से होती है। हमारी सरकार हम कैसा काम कर रहे हैं, वह लोग कहेंगे लोग विचार करेंगे। हमने जो लोगों से वादा किया था, उसे पूरा करने प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय कुछ वादे किए थे वह सब हम पूरा कर रहे है।

आज श्रीमंदिर के चारों द्वार को खोल दिए गए हैं।पिछले कुछ वर्षों से ओड़िया अस्मिता, भाषा, स्वाभिमान प्रभावित हो रही थी अब हमारी सरकार में सरकारी कार्य में ओड़िया भाषा में कार्य करने के साथ ही 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।धान का सर्वनिम्न सहायक मूल्य 3100 रुपया किया। किसानों को 48 घंटे में यह मूल्य मिल जाएगा। सीएम किसान योजना शुरू किए हैं। जो किसान कोई भी आर्थिक सहायता पाने से वंचित हैं, उनके लिए हमने एक पोर्ट शुरू किया है। पांच वर्ष में डेढ़ लाख सरकारी पद भरें जाएंगे।

अग्निवीर के लिए 10 प्रतिशत संरक्षण की व्यवस्था किया गया है।राष्ट्रीय हाकी दल को 2036 तक प्रायोजन ओडिशा सरकार करेगी।औद्योगिक विकास पर हम फोकस कर रहे हैं। इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 100 दिन में 45 हजार करोड़ रुपये पूंजी निवेश के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमेटी के जरिए पास कर चुके है।इससे लोगो को रोजगार मिलेगा। 25 हजार करोड़ रुपया रेल क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने दिया है।

सबसे बड़ा आश्वासन महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए हमने सुभद्रा योजना शुरू किया है। इसमें 1 करोड़ महिला शामिल होंगी, जिन्हें साल में 10 हजार रुपया जबकि पांच साल में 50 हजार रुपया दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जन आरोयग्य योजना बहुत जल्द लागू होने जा रही है, जिससे पूर्व सरकार ने अपने अहंकार में लागू नहीं किया था। गोपबंधु जन आरोग्य योजना के साथ स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर कर लोगों को घर के पास उत्तम चिकित्सा व्यवस्था करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

आयुष्मान भारत पीएम आरोग्य योजना के साथ गोपबंधु जन आरोग्य योजना के साथ हम टाइअप कर रहे है, जिससे सभी क्षेत्र में जहां सरकारी मेडिकल एवं निजी अस्पताल, राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर 27 हजार अस्पताल में पुरुष को 5 लाख एवं महिलाओं को 10 लाख रुपये का इलाज मिलेगा। हमारी सरकार प्रति जिला में एक मेडिकल कालेज अस्पताल बनाने के साथ खाली डाक्टरी पद भरने जा रही है।

शिक्षा क्षेत्र में कई कार्यक्रम हाथ में लिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षानीति 2020 को लागू करने का हमने निर्णय लिया है। प्राथमिक स्तर पर गुणात्मक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।आधारभूमि निर्माण विकास का मूल आवश्यकता है। ग्रामीण भित्तिभूमि निर्माण के लिए आम गां आम विकास योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।अंत में पिपिली विधायक आश्रित पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।