Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Om Birla : 'पीएम 2047 का एजेंडा बनाकर कर रहे काम', ओम बिड़ला ने चाय पर चर्चा में खुलकर कही 'मन की बात'

Om Birla ओडिशा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रदेश के राजधानी में आयोजित चाय पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने एक-एक करके केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है। हमें पीएम मोदी के एजेंडे को समझना होगा।

By Sheshnath Rai Edited By: Yogesh Sahu Updated: Fri, 17 May 2024 07:55 PM (IST)
Hero Image
'पीएम 2047 का एजेंडा बनाकर कर रहे काम', ओम बिड़ला ने चाय पर चर्चा में खुलकर कही 'मन की बात'

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News : देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर प्रयास कर रहे हैं। आज भारत दुनिया का एजेंडा निर्धारित कर रहा है। हमारा देश पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली पर आगे बढ़ रहा है।

आज दुनिया में युद्ध हो रहा है, और पूरी दुनिया के लोग आज हमारी तरफ देख रहे हैं। प्रधानमंत्री 2047 तक का एजेंडा बना कर काम कर रहे हैं। आपको इसे समझना होगा।

ये बातें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भुवनेश्वर में समाजसेवी अजय अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में लोगों से बात करते हुए कही।

आईएनडीआईए पर कसा तंज

लोकसभा अध्यक्ष ने आईएनडीआई गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग जितने दल हैं इनके उतने ही एजेंडे हैं। आईएनडीआईए के प्रत्येक दल अपना-अपना एजेंडा बना रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने मोदी के 10 वर्षों में किए कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भारत गांव-गांव में छोटे-छोटे उत्पादों का उत्पादन हो रहा है।

रक्षा क्षेत्र में आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। दवा हमारी पूरी दुनिया में सस्ती है। मोबाइल के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। पहले भारत में सिर्फ दो मोबाइल कंपनियां थीं।

देश में तेजी से हाइवे बन रहे हैं। रेलवे सेक्टर में हमने बड़ा काम किया है। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। आज हमारे देश में आध्यात्म टूरिज्म विकसित हुआ है। यही कारण है कि भारत आज पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में सबसे आगे है।

नवीन सरकार पर बोला हमला

ओम बिड़ला ने ओडिशा की नवीन सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि 25 वर्ष तक यहां एक पार्टी का शासन होने के बावजूद प्रदेश का विकास जितना होना चाहिए, उतना नहीं हुआ है।

सरकारी तंत्र एवं धन का उपयोग कर चुनाव जीतना देश के लोकतंत्र के लिए घातक है। इस अवसर पर भुवनेश्वर एवं कटक के विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

इसमें कटक मारवाड़ी समाज, राष्ट्रीय कवि संगम, उत्कल प्रादेशिक सम्मेलन कटक, भुवनेश्वर माहेश्वरी समाज, वन बंधु परिषद आदि के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

मंच संचालन कर रहे अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में आज तिरंगे की शान बढ़ी है।

यह भी पढ़ें

Odisha Politics: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहे...', CM पटनायक ने विपक्ष दलों पर जमकर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: 'भाजपा को इस बार...', सीटों को लेकर खरगे ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!