Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat: खत्‍म हुआ इंंतजार, पीएम मोदी ने हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा और प.बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार दिया। उन्‍होंने नई दिल्‍ली से वर्चुअली इसका उद्घाटन किया। इसी के साथ पीएम मोदी ने वर्चुअली पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी और कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Thu, 18 May 2023 03:05 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया।

जासं, भुवनेश्‍वर। आखिरकार ओडिशा और पश्चिमबंगाल के यात्रियों के इंतजार की घड़ी खत्‍म हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली इस ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच की दूरी को मात्र साढ़े छह घंटे में तय करेगी। इसके शुरू होने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। 

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में आठ हजार करोड़ लागत की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन व शिलान्यास क‍िया। ट्रेन को पीएम  मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के इस मौके से मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक भी आनलाइन जुड़े थे, वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दो अन्य केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा विश्वेश्वर टुडू के साथ पुरी के सांसद संबित पात्रा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पुरी स्टेशन पर वंदे भारत के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, 'आज ओडिशा और प.बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है। उन्‍होंने आगे कहा, आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान को गुजरती है, तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है। अब कोलकाता से पूरी जाना हो या पूरी से कोलकाता ये यात्रा केवल साढ़े 6 घंटे की हो गई है।'

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023

पीएम मोदी ने कहा, हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को समृद्ध करेगी। यह आधुनिक ट्रेन भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले कुछ बड़े प्रोजेक्ट दिल्ली और मुंबई तक ही सीमित थे। अब सभी परियोजनाएं देश के कोने-कोने तक पहुंच रही हैं। जो राज्य विकास में पिछड़ रहा है, उसे भी फायदा हो रहा है।

उन्‍होंने आगे कहा, 'भारत ने कोरोना जैसी महामारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भी दुनिया को चौंका दिया था। इन सब प्रयासों में समान बात ये है कि ये सारी सुविधाएं किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सबके पास तेजी से पहुंचीं। हमारी 'वंदे भारत ट्रेनें' भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं।'

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी और कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया। उन्‍होंने ओडिशा में रेल नेटवर्क के संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य राष्ट्र को समर्पित करते हुए ओड‍िशा में सौ फीसद रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने की बात कही। इसके साथ ही झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर से ओडिशा के बंडामुंडा और राउरकेला से झारसुगुड़ा तक निर्मित थर्ड लाइन का भी लोकार्पण क‍िया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले नौ वर्षों से ओडिशा को रेलवे अनुदान बढ़ रहा है। खुर्दा-बलांगीर परियोजना कई वर्षों से लंबित थी। अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। ओडिशा में 100 प्रतिशत रेल विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। इससे खनिज संसाधनों से भरपूर ओडिशा को फायदा होगा। विद्युतीकरण से ओडिशा को डीजल से होने वाले प्रदूषण से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

वंदे भारत लॉन्च कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दौरान पुरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि उन्हें अगले 3-4 वर्षों में हवाई अड्डे का काम पूरा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री स्वयं पुरी आएंगे और इसका लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए दो और वंदे भारत की भी मांग की। उन्होंने मांग की कि वंदे भारत एक्सप्रेस को पुरी से राउरकेला और भुवनेश्वर से हैदराबाद तक चलाया जाए। उन्होंने अंगुल-सुकिंदा और पारादीप-हरिदासपुर लाइनों पर यात्री ट्रेनें चलाने की भी मांग की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें