Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रशांत किशोर बने अपर सचिव; अंजन कुमार को संयुक्त सचिव बनाया, ओडिशा में कई अफसर इधर से उधर

Odisha News ओडिशा में मोहन माझी के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए कई अफसरों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार में रहे ओएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। माझी सरकार के लोक प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

By Sheshnath Rai Edited By: Yogesh Sahu Updated: Mon, 05 Aug 2024 08:45 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा में मोहन माझी के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Transfer : राज्य में मोहन माझी की सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों का यह पहला बड़ा फेरबदल है।

नवीन पटनायक सरकार के खास कुछ ओएएस अधिकारियों को भी आज नई जिम्मेदारी मिली है।

नवीन पटनायक सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात वरिष्ठ ओएएस लाला मनोज कुमार राय, मनोज कुमार स्वयम और रवींद्र कुमार सेठी सहित पिछली सरकार के विभिन्न मंत्रियों के निजी सचिवों की भी आज नियुक्ति की गई है।

जब राज्य में मोहन सरकार सत्ता में आई थी, तो बीजद सरकार के समय के इन विशेष अधिकारियों को राज्य संसदीय मामलों और सार्वजनिक प्रशासन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इन अफसरों का हुआ तबादला

लोक प्रशासन विभाग की ओर से आज जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 26 वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव, वरिष्ठ ओएएस गंगाधर नायक का 13 फरवरी को ओडिशा मानवाधिकार आयोग के सचिव के रूप में किया गया स्थानांतरण आज रद्द कर दिया गया है।

मंत्रियों के निजी सचिव थे, अब मिली नई जिम्मेदारी

  1. प्रताप चन्द्र होता को अब संसदीय व्यापार विभाग का सचिव बनाया गया है।
  2. प्रशांत किशोर महापात्र को अब उच्च शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  3. एसके जमीरुद्दीन को अब राजस्व एवं आपदा राहत विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  4. मानस रंजन पाढ़ी को अब लोक प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  5. सुरंजन प्रधान को राजस्व एवं आपदा राहत विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  6. सरोज कुमार राउत को वाणिज्य एवं परिवहन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  7. अरूप कुमार साहू को पंचायतीराज एवं पेयजल विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  8. पूर्णचंद्र दल्लेई को मत्स्य एवं पशुधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  9. विजय कुमार स्वाईं को खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
  10. सुकांत कुमार प्रधान को कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
  11. कैलास चंद्र दास को भुवनेश्वर महानगर निगम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  12. रश्मिरंजन साहू को ओसडमा का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है।
  13. अंजन कुमार दास को लोक प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
  14. अरुण कुमार मलिक को खाद्य आपूर्ति एवं शिविर कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
  15. दीनकृष्ण कर को वन एवं पर्यावरण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नया दायित्व

  1. प्रताप कुमार मिश्र को सामान्य उद्योग विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  2. सुकांत कुमार बेहेरा को ओडिशा मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।
  3. कृतिवास राऊत को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
  4. विवेकानंद साहू को महिला एवं बाल विकास विभाग को अपर सचिव बनाया गया है।
  5. बिथिका स्वांई को चकबंदी एवं बंद्योबस्त, बालेश्वर का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  6. सब्यसाची होता को ओकाक, भुवनेश्वर का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
  7. चिन्मय कुमार आचार्य को संसदीय कार्य विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें

Odisha New Liqour Policy: ओडिशा में जल्द लागू की जाएगी नई शराब नीति, पुरानी से कितनी होगी अलग; पढ़ें डिटेल

Odisha में बनेगा मेगा स्टील प्लांट, 3.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार; निर्माण के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें