Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha News: राष्ट्रपति मुर्मु ने BJD नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक किया व्यक्त, एक्स पर ट्वीट कर दी जानकारी

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता व दसवीं बार विधानसभा की अध्यक्ष रहीं वी सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक व्यक्त किया है और राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स हैंडल पर लिखा कि ओडिशा विधानसभा में विधायक के रूप में दस कार्यकाल तक सेवा करने वाली अनुभवी नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन से दुखी हूं।

By Jagran News Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sun, 11 Feb 2024 03:00 AM (IST)
Hero Image
राष्ट्रपति मुर्मू ने BJD नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक व्यक्त किया (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। शनिवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता व दसवीं बार विधानसभा की अध्यक्ष रहीं वी सुगनना कुमारी देव (V Suganna Kumari Dev) के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक (President Murmu) व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स हैंडल पर लिखा कि ओडिशा विधानसभा में विधायक के रूप में दस कार्यकाल तक सेवा करने वाली अनुभवी नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन से दुखी हूं। उन्होंने आगे लिखा कि पार्टियों से परे उन्होंने सभी से सम्मान अर्जित किया। मैं उनके परिवार के सदस्यों और अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

राज्य के सीएम ने ये कहा

राष्ट्रपति के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उन्होंने बीजू जनता दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैं सुग्याना कुमारी देव के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। बीजू जनता दल के एक वरिष्ठ नेता के रूप में, उन्होंने पार्टी को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने आगे कहा कि 10 बार खलीकोट और कबीसूर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करके सार्वजनिक सेवा में अपनी छाप छोड़ी है। यह एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। बता दें कि वी सुगनना कुमारी देव खलीकोट से आठ बार और कबीसूर्यनगर से दो बार विधायक रहीं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर