Droupadi Murmu: 'मुझे आंतरिक शांति मिली...', जब सुबह-सुबह पुरी बीच पर टहलने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं। रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन करने के बाद सोमवार सुबह वह पुरी के एक तट पर सैर करने के लिए पहुंच गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समुद्र तट पर टहलते हुए अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग प्रकृति के साथ अपना संबंध खो देते हैं।
डिजिटल डेस्क, पुरी। President Droupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं। वह 6 जुलाई को चार दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचीं थीं। राष्ट्रपति सोमवार की सुबह-सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुरी के एक बीच पर सैर के लिए पहुंच गईं। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
राष्ट्रपति भवन के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा गया कि ये ऐसे स्थान हैं जो हमें जीवन के सार के करीब लाते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि हम प्रकृति का हिस्सा हैं।
'मुझे वातावरण के साथ जुड़ाव महसूस हुआ'
एक्स पर आगे लिखा गया कि पहाड़, जंगल, नदियां और समुद्र तट हमारे भीतर की किसी गहरी चीज को आकर्षित करते हैं। आज जब मैं समुद्र के किनारे चल रही थी, तो मुझे आस-पास के वातावरण के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक ध्यानपूर्ण अनुभव था।
There are places that bring us in closer touch with the essence of life and remind us that we are part of nature. Mountains, forests, rivers and seashores appeal to something deep within us. As I walked along the seashore today, I felt a communion with the surroundings – the… pic.twitter.com/mWJ7ya3XLY— President of India (@rashtrapatibhvn) July 8, 2024
'सैर करने से गहन आंतरिक शांति मिली'
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सुबह-सुबह की सैर से उन्हें गहन आंतरिक शांति मिली। इस अनुभव को पाने वाली मैं अकेली नहीं हूं, हम सभी इसे महसूस कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील भी की।
राष्ट्रपति ने किया ग्लोबल वार्मिंग का जिक्र
उन्होंने कहा कि दैनिक कामकाज की आपाधापी में हम प्रकृति के साथ इस संबंध को खो देते हैं। एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि पृथ्वी की सतह का सत्तर प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों से बना है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि हो रही है, जिससे तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने का खतरा है।
ये भी पढ़ें- Rath Yatra 2024: यहां दिखा दुनिया में सबसे ऊंचा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड का खिताब है हासिल