Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Odisha Visit: 'बीजद का काउंटडाउन शुरू...', प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन सरकार पर कह दी बड़ी बात, जमकर बोला हमला

पीएम मोदी ने शनिवार को बलांगीर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओडिशा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल सरकार के विदा लेने का समय आ गया है और इनका काउंट-डाउन शुरू हो गया है। पीए मोदी ने कहा कि क्योंकि पूरा ओडिशा एक स्वर में बोल रहा है राज्य में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनने का भी दावा किया।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 11 May 2024 06:36 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन सरकार को लेकर कह दी ये बड़ी बात

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। PM Modi Odisha Visit: बीजू जनता दल सरकार के विदा लेने का समय आ गया है। इनका काउंट-डाउन शुरू हो गया है। बाजा बजाकर, पटाखे फोड़कर नवीन बाबू की विदाई करें।

क्योंकि पूरा ओडिशा एक स्वर में बोल रहा है, राज्य में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। शनिवार को बलांगीर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उक्त बातें कही है।

ओडिशा सरकार पर बोला हमला

फुलवाणी में जनसभा को खत्म कर बलांगीर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीधे तौर पर नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कांग्रेस ने ओडिशा के गरीबी के चित्र को दुनिया को दिखाया जबकि बीजद सरकार ने गरीबी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया।

कांग्रेस के प्रयास को रोकने का साहस भी नहीं किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 जून की तिथि याद रखें, क्योंकि इस दिन बीजद सरकार की एक्सपायरी तिथि है। 10 जून को भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा। इसके लिए भुवनेश्वर जाने के लिए मैं आपको निमंत्रण देने आया हूं।

ओडिशा में जिसने जन्म लिया है, जो ओडिशा की संस्कृति के साथ जुड़ा है एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी के चरणों में बड़ा हुआ होगा, वही ओडिशा का मुख्यमंत्री बनेगा, यह मोदी की गारंटी है।

ओडिशा देश सबसे धनी राज्यों में से एक- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा देश के सबसे धनी राज्यों में से एक है, लेकिन सबसे अधिक गरीब ओडिशा में रहते हैं। प्राकृतिक संपदा संपन्न ओडिशा जैसे धनी राज्य यह कैसी अवस्था है। ओडिशा को बचाने को बचाना होगा। ओडिशा की अस्मिता को बचाना होगा। मैं ओडिशा के लिए आशीर्वाद मांगने आपके बीच आया हूं।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने नवीन पटनायक पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यदि गलती से वे यहां चुनाव प्रचार करने आते हैं तो उनसे एक सवाल जरूर करना। उनसे कहना कि बिना कागज देखे कंटाबांजी विधानसभा क्षेत्र के 10 गांव के नाम बता दें। वह 10 गांव का नाम भी नहीं कह पाएंगे।

राज्य सरकार पर लोगों की चिंता न करने का लगाया आरोप

क्योंकि वह आपके साथ नहीं हैं, वह माटी के साथ नहीं जुड़े हैं। वह आपके सुख-दुख को नहीं समझ पाएंगे। यही कारण है कि ओडिशा तो धनी है, मगर यहां के लोग गरीब हैं। यहां की सरकार को आपकी कोई चिंता नहीं है। ऐसी सरकार को जाना चाहिए। ओडिशा मे डबल इंजन वाली सरकार बननी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने बीजद को 25 वर्ष दिया, बीजद के नेता अट्टालिका बना लिए बड़ी बड़ी गाड़ियों में चल रहे हैं, हालांकि यहां के गरीब लोग बाहर राज्यों में मजदूरी करने जाने को मजबूर हैं।यह समाप्त होना चाहिए और इसे केवल भाजपा ही समाप्त कर सकती है।

ये भी पढे़ं-

PM Modi Odisha Visit: 'बिना कागज के बताएं 30 जिलों के नाम...', PM मोदी ने CM पटनायक से पूछा सवाल

'मैं ओडिशा के लोगों का कर्जदार हूं...', तुला बेहरा ने प्रधानमंत्री को किया सम्मानित; तो हुए भाव विह्वल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर