Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Puri Jagannath: जन्म बेदी से रत्न बेदी की ओर प्रस्थान करेंगे महाबाहू, जगत नियंता की वापसी देखने और रथ खींचने को उमड़ा जन सैलाब

Jagannath Rath Yatra 2024 महाप्रभु जगन्‍नाथ आज भाई-बहन के साथ गुंडिचा मंदिर जन्म बेदी से रत्न बेदी की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके लिए नीति निर्धारित कर दी गई है। महाप्रभु की वापसी यात्रा को देखने के लिए पुरी धाम में आज सुबह से लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ आया है। रथ यात्रा के दौरान हुए अघटन को ध्यान में रखते हुए मंदिर व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

By Sheshnath Rai Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 15 Jul 2024 10:03 AM (IST)
Hero Image
महाप्रभु की वापसी यात्रा देखने के लिए पुरी जगन्नाथ धाम में जुटे श्रद्धालु।

जागरण संवाददाता, पुरी। जगत नियंता जगन्नाथ महाप्रभु की लीला खेला सोमवार को जन्म बेदी में संपन्न हो गई है। महाप्रभु आज भाई-बहन के साथ गुंडिचा मंदिर जन्म बेदी से रत्न बेदी को प्रस्थान करेंगे। इसके लिए नीति तय कर दी गई है।

महाप्रभु की इस वापसी यात्रा को देखने के लिए पुरी जगन्नाथ धाम में आज सुबह से ही लाखों भक्तों का समागम होना शुरू हो गया है। वहीं, प्रभु की यात्रा को सफल बनाने के लिए जगन्नाथ धाम में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अघटन से पुलिस व मंंदिर प्रसाशन सतर्क

रथ यात्रा के दौरान हुए अघटन को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सरकार के दो-दो मंत्री पुरी में रहकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सुबह से ही बड़दांड में जगन्नाथ प्रेमी भक्त भक्ति में शराबोर होकर नृत्य गीत कर रहे हैं। हर तरफ जगन्नाथ जी के जय घोष से बड़दांड गूंजायमान है।

जानकारी के मुताबिक परंपरा के अनुसार गुंडिचा मंदिर में सभी विधि-विधान के बाद दोपहर 12 बजे से पहंडी शुरू होगी। रथ को खींचने का समय शाम 4 बजे निर्धारित है।

रथ खींचे जाने के बाद रथ पर श्रीजिउ के अन्य अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे। बाहुडा नीतिकांति व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। दूसरी ओर, भक्तों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है क्योंकि बाहुड़ा यात्रा के दौरान पुरी में लाखों भक्तों के इकट्ठा होने लगे है।

यह भी पढ़ें - 

Jagannath Temple Ratna Bhandar: रत्न भंडार की नहीं मिली चाबी, तोड़ा गया ताला; ऐसा दिखा अंदर का नजारा

अब तक कितनी बार खोला गया जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार, 1978 में मिले थे इतनी तरह के आभूषण; यहां पढ़ें पूरी जानकारी