Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Balasore Lok Sabha Chunav Result 2024: बालासोर सीट पर इनके सिर पर सजा ताज, 11 प्रत्याशियों की किस्मत लगी थी दांव पर

Balasore Lok Sabha Election Result 2024 आज लोकसभा चुनाव के परिणाम का लोगों को इंतजार है और ऐसे में पूरे देश के साथ ओडिशा की बालासोर सीट पर भी लोगों की निगाहें चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं। ओडिशा की बालासोर सीट पर 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इस सीट पर पिछले यानी साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रताप चंद्र षड़ंगी को जीत हासिल हुई थी।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:21 PM (IST)
Hero Image
बालासोर सीट पर किसके सिर पर सजेगा ताज?

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Odisha Lok Sabha Election Result 2024 ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रताप सारंगी 563865 वोट के साथ सबसे आगे हैं।

उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजद की लेखाश्री सामंत सिंगर को 416709 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीकांत जेना को 237007 वोट प्राप्त हुए हैं। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्रीकांत कुमार जेना भी चुनावी मैदान में रहे। वहीं बीजू जनता दल ने इस बार लेखाश्री सामंतसिंहार को चुनावी मैदान में उतारा है। 

बालासोर (Balasore) लोकसभा सीट से 2024 में 7 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव

प्रताप चंद्र षड़ंगी- (भारतीय जनता पार्टी)

गोबिंदा चंद्र भोई- (राष्ट्रीय अपनी पार्टी)

श्रीकांत कुमार जेना- (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

सूर्यकांत दासमोहपात्रा- (निर्दलीय)

प्रमोद कुमार पटायत- (निर्दलीय)

लेखाश्री सामंतसिंहार- (बीजू जनता दल)

अखिल कुमार मोहंता- (निर्दलीय)

रजत कुमार बेहरा- (बहुजन समाज पार्टी)

दीपक शंकर ठाकुर गिरी- (निर्दलीय)

बीरेन पुहान- (कृपा पार्टी)

महामेघबहन ऐरा खराबेला स्वैन- (निर्दलीय)

1951 से लेकर 2019 तक इन्होंने किया प्रतिनिधित्व

प्रतांप चंद्र सारंगी- भाजपा (2019)

रवीन्द्र कुमार जेना- बीजद (2014)

श्रीकांत कुमार जेना- कांग्रेस (2009)

महामेघा बहान अइरा खाराबेला स्वाइन- भाजपा (2004)

महामेघा बहान अइरा खाराबेला स्वाइन- भाजपा (1999)

महामेघा बहान अइरा खाराबेला स्वाइन- भाजपा (1998)

कार्तिक मोहपात्रा- कांग्रेस (1996)

कार्तिकेश्वर पात्रा- कांग्रेस (1991)

समारेंद्र कुंडु- जनता दल (1989)

चिंतामणि जेना- कांग्रेस (1984)

चिंतामणि जेना- कांग्रेस (1980)

समारेंद्र कुंडु- भारतीय लोक दल (1977)

श्यामसुंदर मोहपात्रा- कांग्रेस (1971)

एस कुंडू- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (1967)

गोकुलानंद महंती- कांग्रेस (1962)

कान्हू चरण जेना- कांग्रेस(1957)

कान्हू चरण जेना- कांग्रेस(1951)

बालासोर लोकसभा सीट का इतिहास

ओडिशा का बालासोर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा के 21 संसदीय क्षेत्रों में से एक है और इस लोकसभा सीट में सात विधानसभा क्षेत्रों भी शामिल हैं। बालासोर भी एक विधानसभा सीट भी है और जिले का मुख्यालय होने के कारण यहीं पर सभी बड़े प्रशासनिक कार्यालय भी स्थित हैं।

यहां पर एम्मा मी जगन्नाथ और पंचलिंगेश्वर मंदिर काफी ज्यादा लो‍कप्रिय स्थान हैं। बालेश्वीर में बंगाल की खाड़ी के किनारे का तालसेरी बीच पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित भी करता है।

ये भी पढ़ें-

Aska Lok Sabha Election Result 2024: अस्का लोकसभा सीट पर किसका चलेगा दांव? इन प्रत्‍याशियों ने आजमाई किस्मत

Kandhamal Lok Sabha Chunav Result 2024: ओडिशा के कंधमाल में कौन मारेगा बाजी? इन प्रत्‍याशियों की किस्‍मत लगी दांव पर