Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छह फरवरी को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी, इन तीन जिलों में निकालेंगे न्‍याय यात्रा; स्‍वागत के लिए शुरू हो गई तैयारी

भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के तहत राहुल गांधी छह फरवरी को ओडिशा आ रहे हैं। छह फरवरी की शाम को राहुल गांधी सुंदरगढ़ के बीरमित्रपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 7 व 8 फरवरी को राउरकेला सुंदरगढ़ व झारसुगुड़ा में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे भी ओडिशा आए थे। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं के ओडिशा दौरे पर आने की उम्‍मीद जताई जा रही।

By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी का ओडिशा दौरा छह फरवरी को।

जासं, भुवनेश्वर। आगामी छह फरवरी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा के दौरे पर आएंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

सुंदरगढ़ से होगी ओडिशा दौरे की शुरुआत

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि छह फरवरी की शाम को राहुल गांधी सुंदरगढ़ के बीरमित्रपुर पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद तीन सांगठनिक जिलों में उनका न्याय यात्रा का कार्यक्रम है। राउरकेला, सुंदरगढ़ व झारसुगुडा में 7 व 8 फरवरी को न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के अन्‍य नेता भी करेंगे दौरा

पटनायक ने कहा कि राउरकेला में राजगांगपुर से सुंदरगढ़, गड़गांव और उत्तरा तक एक रोड शो आयोजित किया जाएगा। वह 7 फरवरी को झारसुगुड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगली सुबह वह छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने से पहले बेलपहाड़, हृदयनगर और कनकटरा तक यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेता निकट भविष्य में राज्य का दौरा करेंगे।

हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे आए थे ओडिशा

माना जा रहा है कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया दौरे के बाद राहुल गांधी के दौरे से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।

दो दिन पहले एआईसीसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भुवनेश्वर में अपनी पार्टी द्वारा प्रायोजित ओडिशा बंचाओ समावेश में भाग लिया और इंडिया ब्लॉक के आठ दलों के नेताओं से मुलाकात की और आगामी चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: 15 किलो चिकन लगेगा.. खुद को आर्मी अफसर बताकर साइबर ठग ने दिया ऑर्डर, बाद में बैंक खाते में नहीं छोड़ा फूटी कौड़ी

यह भी पढ़ें: PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले दो बार ओडिशा आएंगे पीएम मोदी, इस दिन संबलपुर-भुवनेश्वर में भरेंगे हुंकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें