Move to Jagran APP

Odisha में बनेगा नया रिकॉर्ड! 1 लाख करोड़ रुपये की मिलेगी नई परियोजना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा को पिछले तीन वर्ष से हर साल 10 हजार करोड़ रुपये अनुदान दिया जा रहा है और 2024-25 आर्थिक वर्ष में ओडिशा को 10 हजार 536 करोड़ रुपया ओडिशा को दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में ओडिशा को 1 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजना मिलेंगी। रेल मंत्री ने यूपीए सरकार पर भी हमला बोला।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sun, 30 Jun 2024 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 11:20 PM (IST)
लोगों को संबोधित करते रेल मंत्री अश्विन वैष्ण‌व

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल के 10 वर्ष में ओडिशा को मात्र 800 करोड़ रेलवे अनुदान दिया था। ओडिशा में रेल सपने का वर्षों से महत्व नहीं दिया गया।

हालांकि पिछले 10 वर्ष के भीतर नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान ओडिशा को पिछले तीन वर्ष से हर साल 10 हजार करोड़ रुपये अनुदान मिल रहा है।

भुवनेश्वर प्रदर्शनी मैदान में आयोजित भाजपा के सम्मान समारोह में भाग लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उक्त बातें कही है।

ये बोले अश्विणी वैष्णव

रेल मंत्री ने कहा कि 2024-25 आर्थिक वर्ष में ओडिशा को 10 हजार 536 करोड़ रुपया ओडिशा को मिला है। ओडिशा में रेकॉर्ड 1 हजार 846 किलोमीटर नई रेल लाइन तैयार की गई है। सम्पूर्ण श्रीलंका का रेल नेटवर्क 1700 किमी. है, उससे अधिक किलोमीटर रेल लाइन ओडिशा में पिछले 10 वर्ष में बनायी गई है।

यूपीए सरकार के कार्यकाल में काम आगे नहीं बढ़ रहे थे। ओडिशा में अब नया रिकॉर्ड बनेगा। आगामी 5 वर्ष में ओडिशा को 1 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजना आएगी। इस बार रथयात्रा के समय ओडिशा में 315 विशेष ट्रेन चलायी जाएंगी। 25 जिलों से विशेष ट्रेन आएंगी।

रथ यात्रा के लिए चलाई गईं 315 ट्रेनें

10 वर्ष पहले रथयात्रा के समय पुरी के लिए मात्र 89 ट्रेन चलती थी, अब यह संख्या 315 कर दी गई है। इलेक्ट्रानिक्स मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर ओडिशा में बनेगा। इसके मोदी सरकार ने पहले से ही धन मंजूर करके रखी है। इससे राज्य के युवाओं को नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

रेल मंत्री ने कहा कि अपने कार्य के बल पर भाजपा अगले 50 वर्ष तक ओडिशा में लोगों की सेवा करेगी, यह हम सबकी प्रार्थन भी है।रेल मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर उद्योग के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा होने की जानकारी भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने भाषण के दौरान कही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने भाषण की शुरूआत ''जय जगन्नाथ'', ''जय श्री राम'' और ''भारत माता की जय'' के नारे से किया। इस दौरान पूरा प्रदर्शनी मैदान जय श्री राम, जय जगन्नाथ के नारे से गूंजयमान हो गया।रेल मंत्री ने राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया और रेलवे के विकास के भविष्य का वादा किया।

ये भी पढे़ं-

Odisha Chief Secretary: इन्होंने संभाला ओडिशा के मुख्य सचिव का पदभार, इस बैच के हैं IAS अधिकारी

Odisha में थमने का नाम नहीं ले रही चुनावी हिंसा, फिर आमने-सामने आए BJD-BJP समर्थक; तीन हुए गिरफ्तार


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.