Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ओडिशा में घुमाए गए अर्पण रथ से मिली 3 करोड़ रु. से अधिक की दक्षिणा, पुरी जगन्नाथ मंदिर के बैंक खाते में जमा की जाएगी धनराशि

पुरी जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना के लोकार्पण से पहले प्रदेश भर में घुमाए गए अर्पण रथ से 3 करोड़ 6 लाख 62 हजार 813 रुपए की दक्षिणा प्राप्त हुई है। अब यह पूरी राशि जगन्नाथ मंदिर के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। इसके तहत के तहत 6 जनवरी से राज्य के प्रत्येक गांव-मुहल्ले शहर बाजार के विभिन्न वाॅर्ड में परिक्रमा रथ को घुमाया गया।

By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 09 Feb 2024 04:24 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा के पुरी में जगन्‍नाथ मदिर की फाइल फोटो।

संवाद सहयोगी, पुरी। पुरी जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना के लोकार्पण से पहले प्रदेश भर में घुमाए गए अर्पण रथ से 3 करोड़ 6 लाख 62 हजार 813 रुपए की दक्षिणा प्राप्त हुई है। इस राशि को पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को सौंप दी गई है, यह जानकारी खुद मंदिर प्रशासन की तरफ से दी गई है।

मंदिर के बैंक खाते में जमा किया जाएगा पूरा पैसा

उक्त राशि को पुरी जगन्नाथ मंदिर के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। गौरतलब है कि पुरी जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन समारोह में सभी लोगों का पुरी पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में प्रत्येक परिवार को सुपारी (गुआ), अरववा चावल, नारियल भेंट देने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत 6 जनवरी से राज्य के प्रत्येक गांव-मुहल्ले, शहर, बाजार के विभिन्न वाॅर्ड में परिक्रमा रथ घुमाया गया।

ओडिशा के हर गली-मुहल्‍ले में पहुंचा था रथ

प्रत्येक परिवार ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महाप्रभु के उद्देश्य से अरवा चावल, सुपारी, नारियल एवं पैसा दक्षिणा स्वरूप अर्पण रथ में अर्पित किया था। लगभग एक सप्ताह तक यह रथ ओडिशा के प्रत्येक गांव मुहल्ले में पहुंचा था।

अर्पण रथ से जुटाई गई इतनी राशि

इसके बाद 22 जनवरी को पुरी जगन्नाथ मंदिर कार्यालय में विशेष डोनेशन सेल खोलकर जिले के हिसाब से यह राशि संग्रहित की गई। इसके लिए चार विशेष काउंटर बनाए गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार, अर्पण रथ से दक्षिणा के रूप में प्रदेश के सभी 30 जिले से 3 करोड़ 6 लाख 62 हजार 813 रुपये प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व निदेशक संतृप्त मिश्र BJD में शामिल, कहा- अनुशासन के साथ करूंगा पार्टी का काम

यह भी पढ़ें: नदी से बालू उठाने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया: सुबह 7 से रात 9 बजे तक बालू परिवहन पर लगी पाबंदी: उल्लंघन करने पर कार्रवाई

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर