Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha News: बालेश्वर में 2 महीने बाद खुले स्कूल, इंटरनेट सेवा भी बहाल; मामले में अब तक 94 गिरफ्तार

ओडिशा के बालेश्वर में अब स्थिति सामान्य हो रहा है। बालेश्वर में एक सप्ताह से कर्फ्यू लगा है। हालांकि आज से इंटरनेट सेवा बहाल कर दिया गया है। वहीं दो महीने से बंद पड़े विद्यालयों को भी खोल दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक दंगा भड़काने और कर्फ्यू नियमों को उल्लंघन करने के आरोप में 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 24 Jun 2024 01:04 PM (IST)
Hero Image
Odisha News: बालेश्वर में 2 महीने बाद खुले स्कूल, इंटरनेट सेवा भी बहाल (फोटो- जागरण)

लावा पांडे, बालेश्वर। बालेश्वर में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होता नजर आ रहा है, लेकिन करीब एक सप्ताह हो गया। बालेश्वर में कर्फ्यू जारी है। एक सप्ताह बाद आज दोपहर 11 बजे से इंटरनेट सेवा बालेश्वर नगर पालिका के अंतर्गत फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ विगत दो महीने से बंद पड़े विभिन्न विद्यालय आज से खोल दिए गए हैं।

बालेश्वर नगर पालिका के अंतर्गत मुख्यतः दो थाने आते हैं, एक टाउन थाना दूसरा सहदेव खूंटा थाना। टाउन थाना के अंतर्गत सुनहट नामक स्थान आता है, जहां दो समुदायों के बीच दंगा भड़का था। इसके चलते सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक इस थाना के अंतर्गत कर्फ्यू में छूट दिया गया है।

दोपहर 2 बजे के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया जाता है। ठीक इसी तरह सहदेव खूंटा थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके सुबह 5 से रात 9 बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगा। इसके बाद रात 9 बजे के बाद कर्फ्यू फिर से लगा दिया जाएगा।

बालेश्वर जिलाधीश ने क्या कुछ कहा

बालेश्वर जिलाधीश आशीष ठाकरे तथा बालेश्वर एसपी सागरिका नाथ ने कहा कि अब तक दंगा भड़काने तथा कर्फ्यू के नियमों को न मानने के आरोप में करीब 94 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा साइबर क्राइम के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

जिलाधीश और एसपी ने बालेश्वर के लोगों को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया की स्थिति यदि ऐसी रही तो जल्द से जल्द बालेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया जाएगा।

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

यहां उल्लेखनीय है कि कर्फ्यू को देखते हुए कुल 48 प्लाटून पुलिस फोर्स तथा 6 प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स बालेश्वर में तैनात किए गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है, किंतु तनाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहता।

इसके लिए चलते कर्फ्यू में केवल ढील दिया जा रहा है, कर्फ्यू हटाया नहीं जा रहा है। आज 2 महीने बाद सुबह बच्चे विद्यालय गए, बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे थे, क्योंकि करीब 60 दिनों के बाद उन्हें विद्यालय फिर से जाने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें- 

Odisha News: जल संसाधन विभाग में तकनीकी समितियों का होगा गठन, CM माझी ने दिया निर्देश

ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष पर काली स्याही फेंकना पड़ा महंगा, पार्टी ने 5 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर