Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2 टन प्याज और रेत से बने विशाल सांता क्लॉज, सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस पर रिकॉर्ड बनाकर दिया सुंदर संदेश

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने क्रिसमस के मौके पर रेत पर कलाकारी दिखाकर दुनिया को सुंदर संदेश भी दिया है। उन्होंने इसके लिए दो टन प्याज और रेत का इस्तेमाल किया है। पटनायक की सांता क्लॉज की इस सुंदर प्रतिकृति को व्लर्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Yogesh Sahu Updated: Mon, 25 Dec 2023 10:33 AM (IST)
Hero Image
2 टन प्याज और रेत से बने विशाल सांता क्लॉज, सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस पर बनाकर दिया सुंदर संदेश

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। दो टन प्याज और रेत से पुरी जगन्नाथ धाम में बनाए गए विशालकाय सांताक्लाज ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ब्लू फ्लैग बीच में 100 फीट लंबा, 20 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा सांता क्लॉज बनाया जिसे देखने के लिए हजारों पर्यटकों की भी उमड़ी।

क्रिसमस के मौके पर बनाई गई इस बड़ी सैंड आर्ट को 'वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया' के रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। सैंड आर्ट में 'पौधा उपहार में दो, धरती को हरा-भरा बनाओ' का संदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन पटनायक और उनके प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा हर वर्ष क्रिसमस के संदर्भ में सांता क्लॉज रेत कला का प्रदर्शन किया जाता है।

पटनायक और उनके सैंड आर्ट स्कूल के छात्रों को इस विशाल रेत कला को पूरा करने में आठ घंटे का लगे। वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया की एडिटर-इन-चीफ सुषमा नार्वेकर और जज संजय नार्वेकर ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित किया। उन्होंने एक नए विश्व रिकॉर्ड के लिए सुदर्शन पटनायक को प्रमाण पत्र के साथ पदक दिया।

हर वर्ष क्रिसमस पर रेत की नई कलाकृतियां पेश करने वाले पटनायक ने पिछले साल टमाटर से सांता क्लॉज तैयार किया था। पुरी एक पर्यटन स्थल होने के नाते, यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

इसलिए हर साल क्रिसमस पर इस तरह के सैंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। सुदर्शन पटनायक ने कहा कि यह गर्व और सम्मान की बात है कि इस साल की कलाकृति को विश्व रिकॉर्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें

ओडिशा से अयोध्या के लिए पैदल निकले दो रामभक्त, रोजाना 40 किमी चल तय करेंगे 1250 KM की यात्रा; 22 जनवरी तक पहुंचने का लक्ष्य

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों-माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल; सेना ने सिरला जंगल की चारो तरफ से घेरा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें