Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विवादित पोस्ट को लेकर दो समुदाय में तनाव, लाठी चार्ज में DSP और ASI घायल, इलाके में 7 प्लाटून पुलिस तैनात

Odisha Crime ओडिशा के भद्रक टाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। दरअसल एक पक्ष के लोग इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के रोकने पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। ऐसे पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर दिया गया। इसके बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Yogesh Sahu Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:37 PM (IST)
Hero Image
Odisha Crime : विवादित पोस्ट को लेकर दो समुदाय में तनाव।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। इंटरनेट मीडिया विवादित पोस्ट को लेकर शुक्रवार को भद्रक टाउन थाना क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के ऊपर पत्थराबाजी कर दी, इसमें तीन से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए हैं।

मजिस्ट्रेट की गाड़ी को तोड़ दिया गया है। इलाके में दो समुदाय के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए धारा 163 लगाने के साथ ही 7 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। भद्रक पुराने बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, एक समुदाय की तरफ से इंटरनेट मीडिया किए गए पोस्ट को लेकर एक विशेष समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करने वाले समुदाय के लोगों का कहना है कि इंटरनेट पर विवादित पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

ऐसे में इसके खिलाफ आज 50 लोग एक रैली में निकाल रहे थे, तब संथिया के पास पुलिस ने इन्हें रोका गया। रैली निकालने से मना किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पोस्ट करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग में नारेबाजी करने लगे।

बहसबाजी के बाद हुई पत्थरबाजी

इसे लेकर पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच तर्क-वितर्क हुआ और फिर मारपीट एवं पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें टाउन थाना अधिकारी अजय सुदर्शन बागे एएसआई रोजेन मुर्मु घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती किया गया है।

पत्थर लगने से सिटी डीएसपी अंशुमान द्विवेदी भी घायल हो गए हैं। उनके पैर में पत्थर लगा है। यहां तक कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने तोड़ दिया।

स्थिति को अनियंत्रित होने पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके बाद लोग वहां भाग गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इलाके में 7 प्लाटून पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें