Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाई-बहन के लाए नाश्ते व हल्दी दूध पीकर राष्ट्रपति ने शुरू किया अपना दिन, दोपहर के खाने में रहीं ये चीजें

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों अपने गृह जिले मयूरभंज में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हुई हैं। कल वह महाराजा श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। फिर दिल्‍ली के लिए निकल जाएंगी।

By Sheshnath RaiEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 05 May 2023 04:33 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा में मयूरभंज के तीन दिवसीय दौरे पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

जासं, रायरंगपुर। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों अपने गृह जिले के दौरे पर हैं। हालांकि, सर्वोच्च पद पर विराजमान होने के बावजूद राजधर्म के साथ वह बेटी एवं बहु का फर्ज निभाना नहीं भूल रही हैं।

राष्‍ट्रपति के लिए सुबह के नाश्‍ते में रहीं ये सारी चीजें

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सवेरे सिमिलीपाल अभ्यारण्य का दौरा किया है। हालांकि, उससे पहले उन्होंने सुबह का नाश्ता किया। उन्होंने स्थानीय ब्रह्मकुमारी केंद्र में अपने भाइयों और बहनों द्वारा लाये गए नाश्ते को खाया। बताया गया है कि राष्ट्रपति के नाश्ते में मांडा पिठा, छेना गजा, चितउ पिठा और पोड़ पिठा परोसा गया। 

दोपहर में बिना प्‍याज, लहसून वाले भोजन का किया सेवन

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हल्दी वाला दूध और ग्रीन टी का भी सेवन किया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने रायरंगपुर में बाबा पुनेश्वराय शिव मंदिर पहुंची जहां पर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल भी हैं।

अभयारण्य के भ्रमण के बाद उनके दोपहर के भोजन की व्‍यवस्‍था सिमलीपाल में अवस्थित सरकारी विद्यालय में की गई थी। दोपहर करीब 2.15 राष्ट्रपति ने यहां बिना लहसुन और प्याज के तैयार भोजन का सेवन किया। मीठे में खीर की व्यवस्था की गई थी।

मयूरभंज की तीन दिवसीय यात्रा पर राष्‍ट्रपति मुर्मू   

सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मयूरभंज की यह पहली तीन दिवसीय यात्रा है। गुरुवार को रायरंगपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के कलेईकुंडा से एक विशेष हेलीकॉप्टर से रायरंगपुर के पास हेलीपैड पर पहुंची।

राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया था। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रपति अपने दौरे के अंतिम दिन महाराजा श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। वहां कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे दिल्ली निकल जाएंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें