Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha News: नुआपड़ा में बाघ का आंतक, महिला को बनाया अपना शिकार; एक हफ्ते में दो की ले ली जान

ओडिशा के नुआपड़ा जिले में बाघ का दहशत देखने को मिल रहा है। पांच दिन पहले एक बच्चे का शिकार करने वाला बाघ आज एक बार फिर से एक महिला को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला शौच करने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाघ ने उसे अपना शिकार बनाया। इससे पहले 30 अक्टूबर को भी एक बच्चे का शिकार बना लिया था।

By Jagran NewsEdited By: Shashank ShekharUpdated: Sat, 04 Nov 2023 05:32 PM (IST)
Hero Image
नुआपड़ा में बाघ का आंतक, महिला को बनाया अपना शिकार

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में पांच दिन पहले एक नाबालिग को अपना शिकार बनाने वाले बाघ ने आज एक महिला को अपना आहार बना लिया है। घटना नुआपड़ा जिले के सदर रेंज धरमबंध पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। इस घटना के बाद से उस इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, सिलिआरीबहरा गांव की रामेश्री माझी (45) शुक्रवार शाम को शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। काफी देर तक जब महिला घर वापस नहीं आयी तो घर के लोगों ने खोजबीन की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

लोगों ने आज सुबह देखा कि रामेश्री को एक बाघ खा रहा है। इसके बाद लोगों ने बाघ को भगाने की कोशिश की। हालांकि, जब बाघ ने उनकी तरफ बढ़ा तो वे डर कर भाग गए।

30 अक्टूबर को एक बच्चा को बनाया था शिकार

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले 30 अक्टूबर को भाग ने नुआपड़ा जिले के सुनाबेड़ा अभयारण्य कटिंगपाणी गांव गोधसपड़ा में एक 8 वर्षीय बालक को मार दिया था। मृतक बालक का नाम डम्बरूधर धरूआ है।

शाम के समय बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था, उसी समय बाघ दबोच कर अपने साथ लेकर चला गया। गांव के लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने बाघ का पीछा किए, मगर काफी खोजबीन के बाद एक गुफा में बच्चा मिला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: BJD ने 2024 के आम चुनाव के लिए फूंक दिया बिगुल, अब खुद जिलों के दौरे पर जाने लगे मुख्‍यमंत्री; कैसी है विपक्ष की तैयारी

यह भी पढ़ें: Odisha Weather: ओडिशा में आज से दिखने लगेगा पश्चिमी तूफान का प्रभाव, जानें किन जिलों में होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर