Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चिलिका झील के बीचों-बीच फंसी संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री की नाव, दो घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए बाहर

केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दो घंटे तक चिलिका झील में फंसे रहे। इन्‍हें कृष्ण प्रसाद प्रखंड अरखकुदा गांव में सागर परिक्रमा कार्यक्रम के लिए जाना था। यहां के लिए दोनों नाव से रवाना भी हुए लेकिन इनकी नाव मझधार फंस कर रह गई। बाद में रात के करीब आठ बजे रेस्‍क्‍यू कराया गया।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Mon, 08 Jan 2024 11:10 AM (IST)
Hero Image
केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और संबि‍त पात्रा की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दो घंटे तक चिलिका झील में फंसे रहे। हालांकि, दो घंटे बाद इन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

तय वक्‍त पर कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके मंत्री

जानकारी के मुताबिक, कृष्ण प्रसाद प्रखंड अरखकुदा गांव में सागर परिक्रमा कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा गए थे।

अपराह्न 4:16 बजे दोनों अरखपदा घाट से नाव के जरिए निकले। इनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। शाम 5:15 बजे तक मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम था। हालांकि शाम से रात हो गई मगर मंत्री का कहीं पता नहीं चला।

मझधार फंस गई संबित पात्रा की नाव

वहीं दूसरी तरफ मंत्री के नहीं आने सभा कार्य शुरू नहीं हो पाया, सभा को बंद करना पड़ा है। उधर, केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र के साथ संपर्क नहीं हो पा रहा था। जानकारी ली गई तो पता चला कि मंत्री की नाव चिलिका के मझधार में फंस गई है।

सूचना के मुताबिक, नाव में लगी चकरी में मछली पकड़ने वाली जाल फंस गई थी। इससे नाव आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गलत रूट हो जाने से सातपड़ा जाने के लिए नाविक मार्ग ही नहीं पा रहा था। सच्चाई क्या है अभी तक पता नहीं चला है।

रात के करीब आठ बजे हुए रेस्‍क्‍यू

मंत्री की नाव फंसने की खबर मिलने के बाद दो नाव वहां भेजा गया। रात करीबन 8 बजे मंत्री को बचाकर सातपड़ा को लाया गया।

अंत में केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी लौट आए हैं। हालांकि,  इस संदर्भ में केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला एवं संबित पात्र की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में आज नहीं चलेगी एक भी गाड़ी, ऑल ओडिशा ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने किया बंद का एलान

यह भी पढ़ें: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ओडिशा में भव्य तैयारी, हनुमान मंदिर में जलेगा 5 फीट ऊंचा दीपक; जलेगा 7 हजार लीटर घी