Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hockey World Cup India Squad: हॉकी फैंस का इंतजार खत्म, हरमनप्रीत की कप्तानी में विश्वकप के लिए टीम की घोषणा

Hockey World Cup 2023 हॉकी विश्वकप के लिए टीम की घोषणा किए जाने का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। FIH ने विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। घोषित टीम में हरमनप्रीत सिंह कप्तान और अमित रोहिदास उपकप्तान होंगे।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Fri, 23 Dec 2022 05:38 PM (IST)
Hero Image
विश्वकप के लिए भारतीय हॉकी टीम की हुई घोषणा।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता: बेसब्री से हॉकी वर्ल्डकप टीम की घोषणा का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित हॉकी विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 18 सदस्यीय हॉकी की यह भारतीय टीम ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। भारतीय टीम 13 जनवरी को ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

घोषित भारतीय हॉकी टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह को कप्तान और अमित रोहिदास को उपकप्तान बनाया गया है। साई सेंटर बैंगलूरू में बाकायदा दो दिन चले परीक्षण में 33 खिलाड़ियों में से 18 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। विश्वकप के लिए घोषित भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक बेहतरीन मिश्रण किया गया है, जो टीम को विश्वकप में मजबूती देगी।

हॉकी इंडिया द्वारा घोषित 18 सदस्यीय टीम में कृष्ण बहादुर पाठक, श्रीजेश रवीचन्द्रन, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, बरुण कुमार, अमित रोहिदास शामिल हैं। इसी तरह से नीलम संजीव खेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकंठ शर्मा, समसेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अक्षदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा राजकुमार पाल और युगराज सिंह को वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है।

फोटो: हॉकी इंडिया फेडरेशन के सौजन्य से

भारतीय हॉकी टीम 13 जनवरी को अपना पहला मुकाबला स्पेन के खिलाफ राउरकेला स्टेडियम में खेलेगी। वहीं दूसरा मुकाबला इंग्लैड तो तीसरा मुकाबला ग्रुप डी की ही वेल्स टीम के खिलाफ भुवनेश्वर में खेलेगी। विश्वकप का सेमीफाइन मैच 27 जनवरी को तो वहीं फाइनल मैच 29 फरवरी को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना के नए वेरिएंट में कारगर बूस्‍टर डोज, केंद्र सरकार से वैक्‍सीन भेजने की अपील: ओडिशा स्‍वास्‍थ्‍य निदेशक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें