Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhartruhari Mahtab: कौन हैं ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब? जिन्हें राष्ट्रपति ने नियुक्त किया प्रोटेम स्पीकर

Lok Sabha Protem Speaker ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाजपा 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। बता दें कि महताब कटक लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 7 बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें संसद रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 21 Jun 2024 12:57 PM (IST)
Hero Image
प्रोटेम स्पीकर बनना मेरे लिए गर्व की बात: सांसद भर्तृहरि महताब। (फाइल फोटो)

अक्षय प्रधान, कटक/भुवनेश्वर। Lok Sabha Protem Speaker: ओडिशा के वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के बाद पूरे ओडिशा में खुशी का माहौल है। आम चुनाव से पहले बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद महताब न सिर्फ ओडिशा बल्कि देश के उन चुनिंदा सांसदों में से एक हैं, जिन्हें उनके कार्य के लिए संसद रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया हो।

ऐसा नहीं है कि उन्हें केवल एक बार या दो बार संसद रत्न से सम्मानित किया गया हो, बल्कि लगातार 4 बार संसद रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भर्तृहरि महताब 1998 से 2024 तक बीजू जनता दल से कटक लोकसभा के सदस्य थे।वह बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य के रूप में कटक लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि, 2024 के चुनाव से पहले, उन्होंने बीजद से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

मिल चुके हैं कई संसद रत्न पुरस्कार 

दिवगंत डॉ. हरेकृष्ण महताब के पुत्र भर्तृहरि ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में 2024 में कटक लोकसभा चुनाव लड़ा और बीजद के संतृप्त मिश्रा को हराकर 57077 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

भर्तृहरि महताब को डिबेट्स में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2017, 2018, 2019 और 2020 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कटक से रिकॉर्ड 7 बार चुनाव जीत चुके हैं महताब

भाजपा के वरिष्ठ नेता भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किए है। कटक लोकसभा चुनाव क्षेत्र से लगातार सात बार चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले महताब को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके आवास पर आकर कई विशिष्ट लोगों ने उन्हे बधाई दी है।

यह बड़ी जिम्मेदारी है...

18वीं लोकसभा सत्र शुरु होने से पहले लोक सभा के अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने के बाद गण माध्यम से रूबरू होते हुए महताब ने कहा, "बहुत खुशी की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे इसे निभाते हुए बहुत गर्व महसूस होगा। ओडिशा से इससे पहले कोई प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थाई अध्यक्ष नहीं बना है। इससे पहले रवि राय जी लोकसभा के अध्यक्ष बने थे। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि, मुझे प्रोटेम स्पीकर के तौर पर चुना गया है।

सोमवार को दिलाई जाएगी शपथ

भर्तृहरि महताब ने आगे कहा, "आगामी सोमवार को दिन के 10 बजे राष्ट्रपति भवन में मुझे लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर शपथ दिलाया जाएगा। उसके बाद दिन के 11बजे लोकसभा के तमाम सांसदों का शपथ विधि कार्यक्रम भी चलेगा। यह शपथ विधि कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा और इसमें एक पैनल भी मुझे मदद करेगा।

26 जून को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

उन्होंने बताया कि 26 जून को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को महामहिम राष्ट्रपति जी जॉइंट सेशन को संबोधन करेंगी।यह जानकारी महताब ने गण माध्यम को दी है।

यह भी पढ़ें: Odisha Politics: नवीन पटनायक विधानसभा में अब इस सीट पर बैठेंगे, राजनीत‍िक कर‍ियर में पहली बार होगा ऐसा

Odisha News: सीएम मोहन माझी का बड़ा एक्‍शन, पहले वन-टू-वन की बात; फिर CMO से 22 अफसरों को कर दिया चलता

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें