Move to Jagran APP

Odisha: कटक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सामल का निधन, फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे

Odisha News कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सामल साल 2014 में पार्टी पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजू जनता दल में शामिल हुए थे। लेकिन जून 2018 में वह फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Fri, 12 May 2023 01:41 PM (IST)
Hero Image
कटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सामल का निधन।

संवाद सहयोगी, कटकः वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सामल का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। कटक के तेलंगा बाजार में मौजूद अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वो 70 साल के थे। अशोक सामल कटक शहर के विकास के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।

फेफड़े की बीमारी से जुझ रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक अशोक सामल पिछले कुछ महीनों से फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लिए वह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल गए थे और वहां से इलाज के बाद वापस घर लौटे थे।

अशोक सामल ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह हमेशा कटक शहर के विकास के लिए खड़े रहते थे और लड़ाई करते थे।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन की खबर फैलने के बाद उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और कई राजनेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

बारबाटी कटक के विधायक मोहम्मद मुकीम, कटक मेयर सुभाष सिंह, पूर्व विधायक देवाशीष सामंतराय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। कटक के खान नगर श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कांग्रेस से बीजेडी में गए फिर आए वापस

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सामल साल 2014 में पार्टी पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजू जनता दल में शामिल हुए थे। लेकिन जून 2018 में वह फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे ।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।