Move to Jagran APP

Odisha News: 'लोकसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में कम से कम 15 सीटें जीतेगी', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीएम पटनायक को लेकर कही बड़ी बात

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में कम से कम 15 सीटें जीतेगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को ओडिशा में 22 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी ने एक लोकसभा सीट जीती थी। हालांकि 2019 लोकसभा चुनावों में पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 38 फीसदी हो गया और सीटों की संख्या आठ तक पहुंच गई।

By Sheshnath RaiEdited By: Jeet KumarUpdated: Fri, 15 Dec 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में कम से कम 15 सीटें जीतेगी- प्रधान
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में कम से कम 15 सीटें जीतेगी। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह बात कही। वे नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को ओडिशा में 45 प्रतिशत वोट मिलेंगे। ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 80 प्रतिशत से अधिक है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा

आगे बोले कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को ओडिशा में 22 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी ने एक लोकसभा सीट जीती थी। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनावों में पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 38 फीसदी हो गया और सीटों की संख्या आठ तक पहुंच गई। धर्मेंद्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है।

विधानसभा चुनावों के नतीजों से उनका हौसला बढ़ा

वहीं, बीजद और कांग्रेस दोनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयदेव जेना ने कहा है कि''धर्मेंद्र बाबू ने लंबे समय से ओडिशा से चुनाव नहीं लड़ा है। हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से उनका हौसला बढ़ा है।

साथ ही बोले कि भाजपा और बीजद के बीच समान दूरी नहीं है। यह संदेश जमीनी स्तर तक पहुंच गया है। राज्य में भाजपा के लिए 15 एमपी सीटें हासिल करना सिर्फ एक सपना है। वह सिर्फ यह कह रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय प्रवास पर ओडिशा आ रहे हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, साहित्‍य समारोह में होंगे शामिल

हमारा वोट शेयर बढ़ेगा और सीटों की संख्या भी बढ़ेगी

इसी तरह बीजद विधायक अमर प्रसाद शतपथी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल लोगों को आकर्षित करने के लिए अपनी बात करते है। लेकिन ओडिशा में हकीकत यह है कि नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल में लोगों का विश्वास बरकरार है। यह मुख्यमंत्री के स्वच्छ नेतृत्व और जनहितैषी कार्यों के कारण संभव हुआ है। 24 चुनावों में, हमारा वोट शेयर बढ़ेगा और सीटों की संख्या भी बढ़ेगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।