Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तालचेर-विमलागढ़ रेल मार्ग को लेकर रेल रोको आंदोलन 20 को

तालचेर- विमलागढ़ रेलमार्ग का काम 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 16 Feb 2021 07:13 AM (IST)
Hero Image
तालचेर-विमलागढ़ रेल मार्ग को लेकर रेल रोको आंदोलन 20 को

जागरण संवाददाता, राउरकेला : तालचेर- विमलागढ़ रेलमार्ग का काम 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस साल रेलमार्ग के लिए मात्र 10 करोड़ रुपए का बजट होने पर तालचेर- विमलागढ़ रेल मार्ग संग्राम समिति ने क्षोभ प्रकट किया है। इसके विरोध में 20 फरवरी को राउरकेला में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है।

समिति के संयोजक अद्वैत बिस्वाल की अध्यक्षता में भंज भवन में बैठक हुई। इसमें स्टेयरिग कमेटी के सदस्य हरिहर राउतराय, विष्णु महंती, प्रमोद सामल, पूर्व विधायक प्रभात महापात्र समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए एवं इस मार्ग को लेकर अपने विचार रखे।

विष्णु महंती ने सरकार की उपेक्षा पर क्षोभ प्रकट करने के साथ ही इसके विरोध में संघर्ष करने पर जोर दिया। कहा कि 53 साल से सरकार इस मार्ग के निर्माण के प्रति ध्यान नहीं दे रही है। राज्य व केंद्र सरकार पश्चिम ओडिशा के विकास के लिए इस महत्वपूर्ण योजना की उपेक्षा कर रही है। इसके विरोध में 20 फरवरी को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। राउरकेला के साथ पटासाइ, विमलागढ़, रक्सी, बरसुआं, धरुआडीह, खमार, तालचेर थर्मल व अनुगुल में भी संगठनों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में भूपेन महापात्र, श्रमिक नेता जहांगीर अली, श्रीमंत बेहरा, प्रफुल्ल महंती, गोपीनाथ पटनायक प्रमुख शामिल थे। चोरी व लूट के चार आरोपित गए जेल : सुंदरगढ़ टाउन थाना की पुलिस ने चोरी व लूट के मामलों में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी समेत सामान जब्त किया। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विगत 13 फरवरी को डेंगीभाड़ी अंचल में मो. एकाम्र उर्फ एकू एवं शंकरा निवासी सूरज साहू उर्फ सोनू को चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। उनकी निशानदेही पर केंद्रपाड़ा के नरेंद्र खर्सेल एवं मुकेश मिश्रा उर्फ अमित को पकड़ा गया। टाउन थाना अधिकारी विकास प्रधान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें