Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब रोजाना चलेगी राउरकेला-कोरापुट एक्सप्रेस

राउरकेला-कोरापुट एक्सप्रेस के रोजाना चलने की खबर से यात्रियों ने खुशी जताई।

By Edited By: Updated: Fri, 15 Jun 2018 10:38 AM (IST)
Hero Image
अब रोजाना चलेगी राउरकेला-कोरापुट एक्सप्रेस

राउरकेला, जेएनएन। राउरकेला-कोरापुट एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी। रेलवे द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद गुरुवार को राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 से कोरापुट के लिए रवाना हुई। इस मौके पर यात्रियों ने खुशी जताई। यह ट्रेन रोज शाम 6:10 बजे कोरापुट के लिए रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी। जबकि कोरापुट से शाम 4:45 बजे यह ट्रेन छूटेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे राउरकेला पहुंचेगी। राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, के¨सगा, मुनीगुड़ा, रायगड़ा, टिकरी, लक्ष्मीपुर रोड, दामनजोड़ी होते हुए कोरापुट पहुंचेगी।

ट्रेन के रवाना होने पर जिला भाजपा के नेतागण स्टेशन पहुंचे थे। इनमें पूर्व नगरपाल निहार राय, प्रवक्ता भगवान राऊत सहित ¨बदर ¨सह, अंकुश वर्मा, अशोक लेंका, राम वर्मा, लिप्सा महाराणा, संध्याराणी महाराणा, जीतेंद्र अग्रवाल, दिलीप दास, अशोक हलवाई, दीपक तिवारी, शेख मुजाहिद, चंदन सामल, लालतेंदु नायक, सूर्यकांत साहु व आशीष शर्मा शामिल थे। सभी ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस नई सुविधा के लिए धन्यवाद दिया। निहार राय ने कहा कि राउरकेला चक्रधरपुर रेल डिवीजन में सर्वाधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है। यहां से और सुविधाएं रेलवे को मुहैया कराने की मांग उन्होंने की।