Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धर्मपरायण पदमावती साहु का निधन

बीजू जनता दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक साहु की 95 वर्षीय मां पदमावती साहु का सोमवार की सुबह निधन हो गया।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 02 Aug 2022 04:02 AM (IST)
Hero Image
धर्मपरायण पदमावती साहु का निधन

धर्मपरायण पदमावती साहु का निधन

संसू, राजगांगपुर : नगर स्थित तालकीपाड़ा में रहने वाले बीजू जनता दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक साहु की 95 वर्षीय मां पदमावती साहु का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थीं। वेदव्यास स्थित त्रिवेणी संगम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पदमावती साहु के निधन पर नगरपाल माधुरी लुगुन, पार्षद कौशल सिंह, जफर मोबिन, अलबर्ट कमल मिंज सहित राजेंद्र बेहरा, डाक्टर साहु, मनोज साहु, सरत साहु, प्रताप, राजेश राना आदि ने शोक प्रकट किया है।

नया बस स्टैंड, राउरकेला में खडी़ बस के हेल्पर का मोबाइल चोरी

: नया बस स्टैंड, राउरकेला में खड़ी राधे-श्याम नामक बस के भीतर बाक्स में रखे बस के हेल्पर गणेश साहु का किसी ने मोबाइल चुरा लिया। इस संबंध में गणेश ने प्लांट साइट थाना में शिकायत दर्ज करायी है। राउरकेला से सुंदरगढ़ चलने वाली राधे-श्याम बस सुंदरगढ़ से वापस आने के बाद गांधी रोड स्थित नया बस स्टैंड में रविवार की रात को खड़ी की गई थी। हेल्पर गणेश साहु बस के भीतर बाक्स में अपना कीमती मोबाइल रख कर खाना खाने के लिए होटल चला गया। खाना खाकर वापस लौटने पर बस के बाक्स में रखा उसका मोबाइल गायब था। तलाश करने के बाद उसका मोबाइल नहीं मिलने पर गणेश ने प्लांट साइट थाना में शिकायत दर्ज करायी है।