Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Crime: ओडिशा में हत्थे चढ़ा एक और करोड़पति इंजीनियर, विजिलेंस का भ्रष्ट अफसरों पर कस रहा शिकंजा

Odisha Crime ओडिशा के संबलपुर में विजिलेंस ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें इंजीनियर की करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। भंजनगर सिंचाई मंडल के सहायक इंजीनियर (सिविल) प्रसन्न कुमार स्वाईं के नौ ठिकानों पर तलाशी जारी है। अब तक बैंक बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों में जमा राशि का आंकलन जारी है।

By Radheshyam Verma Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 11 Sep 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
Odisha Crime: विजिलेंस के हत्थे चढ़ा एक और करोड़पति इंजीनियर।

संवाद सहयोगी, संबलपुर। सूबे में सरकार बदलने के बाद से भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों की शामत आ गई है। नए सरकार के राज में दर्जन भर से अधिक भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर विजिलेंस कार्रवाई कर उनके पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा कर चुकी है।

इसी क्रम में बुधवार के दिन, ब्रह्मपुर विजिलेंस मंडल की टीम ने गंजाम जिला के भंजनगर सिंचाई मंडल के सहायक इंजीनियर (सिविल) प्रसन्न कुमार स्वाईं के नौ ठिकानों पर तलाशी शुरू करते हुए करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है। खबर लिखे जाने तक तलाशी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक इंजीनियर प्रसन्न कुमार स्वाईं के पास आय से अधिक की चल अचल संपत्ति होने की शिकायत मिलने के बाद बुधवार की सुबह ब्रह्मपुर मंडल विजिलेंस के सात डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर और कर्मचारियों की टीम ने गंजाम जिला के भंजनगर और ब्रह्मपुर के नौ ठिकानों में तलाशी शुरू की।

अबतक की तलाशी के दौरान सहायक इंजीनियर और उसके परिवार के सदस्यों के नाम गंजाम जिला के ब्रह्मपुर महानगर के तुलसीनगर में दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत का एक चार मंजिला भवन, भंजनगर के भेजीपुट रोड़ पर एक और चार मंजिला भवन और एक तीन मंजिला भवन मिला है।

इसी तरह भंजनगर में ही एक और तीन मंजिला भवन, भंजनगर के वार्ड नंबर छह में एक दो मंजिला भवन, भंजनगर के लुडुलडी में एक और दो मंजिला भवन, भंजनगर और आसपास में पांच कीमती प्लॉट्स, दो दोपहिया वाहन का पता चला है। उसके बैंक, बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों में जमा राशि का आंकलन जारी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर