Move to Jagran APP

FICF प्रमुख रह चुके डॉ. संजय कपूर बने फिडे इंडिया जोन के नए अध्यक्ष, कहा- मेरे लिए बड़ा सम्मान

संजय कपूर भारत में शतरंज ओलंपियाड के 44वें संस्करण के सफल मंचन में सबसे आगे रहे हैं। जब भारत ने शतरंज ओलंपियाड के 44वें संस्करण की मेजबानी की थी। तब वह एआईसीएफ अध्यक्ष थे। 20 जुलाई को हुए अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस से FIDE ने 24 घंटों में सबसे अधिक ऑनलाइन और ओवर-द-बोर्ड खेले जाने वाले खेलों के लिए अपना प्रयास भी शुरू किया है।

By Jagran News Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:27 PM (IST)
Hero Image
FICF प्रमुख रह चुके डॉ. संजय कपूर बने फिडे इंडिया जोन के नए अध्यक्ष।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शतरंज को शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर को फिडे इंडिया जोन का अध्यक्ष (3.7) चुना गया। एआईसीएफ की वार्षिक बैठक में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने सर्वसम्मति से इस फैसले पर मोहर लगाई।

अहमदाबाद में हुई एआईसीएफ की इस वार्षिक बैठक में डॉ. संजय कपूर को 4 साल के लिए जोन अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस महत्वपूर्ण क्षण पर बोलते हुए डॉ. संजय कपूर ने कहा कि, "फिडे इंडिया जोन का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं हमेशा से ही चेस को बढ़ावा देने के लिए अपना शत प्रतिशत देता आया हूं और आगे भी देश के हर कोने में शतरंज के विकास को लेकर प्रतिबद्ध रहूंगा।"

शतरंज का उज्ज्वल भविष्य

उन्होंने आगे कहा कि "44वें शतरंज ओलंपियाड के साथ मेरे अनुभव ने मुझे हमारी अविश्वसनीय क्षमता दिखाई है और मैं भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मेरी नजरों से देखिए मुझे हर राज्य में एक ग्रैंडमास्टर तैयार होता नजर आ रहा है।"

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का प्रयास

संजय कपूर भारत में शतरंज ओलंपियाड के 44वें संस्करण के सफल मंचन में सबसे आगे रहे हैं। जब भारत ने शतरंज ओलंपियाड के 44वें संस्करण की मेजबानी की थी तब वह एआईसीएफ अध्यक्ष थे। इतना ही नहीं 20 जुलाई को हुए अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस से FIDE ने 24 घंटों में सबसे अधिक ऑनलाइन और ओवर-द-बोर्ड खेले जाने वाले खेलों के लिए अपना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का प्रयास भी शुरू किया है।

इसमें वैश्विक स्तर पर लगभग 350 आयोजनों में 109 से अधिक राष्ट्रीय महासंघों और प्रमुख ऑनलाइन शतरंज प्लेटफार्मों ने भाग लिया। पेरिस में अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मना रही FIDE के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अरकडी ड्वोरकोविच सहित पूर्व विश्व चैंपियन विशी आनंद, झू चेन, एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक के अलावा फ्रांस और दुनिया भर के कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों और FIDE के अधिकारियों ने शिरकत की।