Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PKL 2023: Fazel Atrachali प्रो कबड्डी लीग में करेंगे कप्तानी, गुजरात जायंट्स ने नियुक्त किया कप्तान

गुजरात जायंट्स 2017 और 2018 में दो बार फाइनलिस्ट रहा है। संयोग से 2017 के अभियान में फजल उस जायंट्स टीम का हिस्सा थे जो फाइनल में पहुंची थी। 31 वर्षीय डिफेंडर पीकेएल के दो बार विजेता और तीन बार एशियाई खेलों के पदक विजेता रहे हैं। फजल के पास नेतृत्व करने का काफी अनुभव है। कोच ने कहा कि वह पहली पसंद थे।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Thu, 23 Nov 2023 06:52 PM (IST)
Hero Image
Fazel Atrachali बने गुजराज जायंट्स के कप्तान। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक, कबड्डी का प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 10वें सीजन 2 दिसंबर से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अदानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स ने फजल अत्राचली (Fazel Atrachali) को टीम का कप्तान घोषित किया है, जबकि रोहित गुलिया उप-कप्तान हैं।

गुजरात जायंट्स 2017 और 2018 में दो बार फाइनलिस्ट रहा है। संयोग से, 2017 के अभियान में फजल उस जायंट्स टीम का हिस्सा थे जो फाइनल में पहुंची थी। 31 वर्षीय डिफेंडर पीकेएल के दो बार विजेता और तीन बार एशियाई खेलों के पदक विजेता रहे हैं। फजल के पास नेतृत्व करने का काफी अनुभव है।

कोच ने कहा- वह हमारी पहली पसंद

गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह ने कहा, पीकेएल सीजन 10 में सभी खिलाड़ियों में से फजल सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। मैंने पहले भी फजल के साथ काम किया है, और वह महान खिलाड़ी हैं, और हमारे दिमाग में वह गुजरात जायंट्स की कप्तानी के लिए पहली पसंद थे।''

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League: सबसे महंगे खिलाड़ी बने पवन सहरावत, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड; इस टीम ने 2.6 करोड़ में खरीदा

2 दिसंबर को गुजरात खेलेगी पहला मुकाबला

गुजरात जायंट्स अपने सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करेंगे। अहमदाबाद के सभी खेल द ट्रांसस्टेडिया में खेले जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग का 10वां सीजन तीन साल बाद कारवां प्रारूप में वापसी का भी प्रतीक है।

वहीं, पूर्व चैंपियन बंगाल वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए रेडर मनिंदर सिंह को अपना कप्तान नियुक्त किया है। मनिंदर सिंह 2017 सीजन से बंगाल वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। मनिंदर सिंह एक शानदार रेडर रहे हैं।

यह भी पढे़ं- PKL 2023: बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 के लिए कप्तान का नाम किया घोषित, इस घातक रेडर को सौंपी कमान