Move to Jagran APP

Olympics 2024 Archery: भारतीय मेंस तीरंदाजी टीम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, मिश्रित रैंकिंग में भी इंडियन जोड़ी का कमाल

भारतीय मेंस तीरंदाजी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल राउंड के लिए सीधा क्वालीफिकेशन हासिल कर लिया। टीम ने शुरुआती संघर्ष के बाद जोरदार वापसी की और 2013 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी। महिला टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:10 PM (IST)
Hero Image
भारतीय मेंस तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल के लिया क्वालीफाई। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मेंस तीरंदाजी टीम ने गुरुवार, 25 जुलाई को पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल राउंड के लिए सीधा क्वालीफिकेशन हासिल कर लिया। भारतीय तीरंदाजों ने रैंकिंग राउंड में शीर्ष चार में जगह बनाई। टीम ने शुरुआती संघर्ष के बाद जोरदार वापसी की और 2013 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मिश्रित रैंकिंग में भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही।

भारतीय तीरंदाज बोम्मादेवरा धीरज, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने रैंकिंग स्पर्धाओं में व्यक्तिगत दौर में भाग लिया। तीनों ने मिलकर भारत के लिए कुल 2013 अंक जुटाए। धीरज 681 अंकों के साथ भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहे और व्यक्तिगत स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रहे।

तीसरे स्थान पर रहने के बाद भारतीय मेंस टीम क्वार्टर फाइनल में तुर्किये या कोलंबिया से भिड़ेगी। भारत सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम से भिड़ने से बचेगा, जिससे उसके शीर्ष दो में रहने की संभावना बढ़ जाएगी।

मेंस तीरंदाजी टीम रैंकिंग राउंड में स्थान

  • दक्षिण कोरिया - 2049 अंक
  • फ्रांस - 2025 अंक
  • भारत - 2013 अंक
  • पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना - 1998

रैंकिंग राउंड में भारत के मेंस व्यक्तिगत तीरंदाज का स्थान

  • बोम्मदेवरा धीरज (681 अंक) - चौथा
  • तरुणदीप राय (674 अंक) - 14वें
  • प्रवीण जाधव (658 अंक) - 39वें

इस बीच धीरज ने 681 अंक और अंकिता भक्त ने 666 अंक हासिल किए, जिससे भारतीय टीम 1347 अंकों के साथ मिश्रित रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रही। मिश्रित स्पर्धा में भारत का सामना राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया से होगा और क्वार्टर फाइनल में उसका सामना चीन से हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Olympics 2024: टोक्यो से आगे, पेरिस की ओर भारत, एक क्लिक में पाएं ओलंपिक 2024 की पूरी जानकारी

तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा कार्यक्रम

कोरिया गणराज्य बनाम नीदरलैंड/चीनी ताइपे

जर्मनी बनाम कोलंबिया

यूएसए बनाम उज्बेकिस्तान

चीन बनाम स्पेन

भारत बनाम इंडोनेशिया

तुर्किये बनाम जापान

मैक्सिको बनाम ब्राजील

फ्रांस बनाम इटली

महिला टीम ने पहले ही कर लिया है क्वालीफाई

बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रैंकिंग स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल कर क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बनाई। अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी की तिकड़ी ने रैंकिंग राउंड स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। अंकिता 666 के अपने सीजन बेस्ट स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जबकि भजन 659 के स्कोर के साथ 22वें और दीपिका 658 के स्कोर के साथ 23वें स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें- Olympics 2024 Archery: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, दीपिका कुमारी का दिन रहा खराब