Move to Jagran APP

Archery: भारतीय महिला तीरंदाजों ने दिखाया दम, लगाई गोल्ड की हैट्रिक

भारतीय महिला तीरंदाजों ने वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस टीम ने वर्ल्ड कप के तीसरे स्टेज में गोल्ड जीता है। इससे पहले ये टीम पहली और दूसरी स्टेज में पदक जीतने में सफल रही थी। भारत के रिकर्व तीरंदाजों से भी पदक की उम्मीद है। भारत के दो रिकर्व तीरंदाज पदक की रेस में हैं।

By Agency Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:23 PM (IST)
Hero Image
भारतीय महिला तीरंदाजों ने जीता गोल्ड मेडल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने इस समय खेले जा रहे वर्ल्ड कप में कमाल करते हुए लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। भारती की ज्योति सुरेखा वेनम, अदिती स्वामी और परनीत कौर की टीम ने तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस टीम ने शनिवार को इस्टोनिया की टीम को मात दी है।

भारतीय टीम ने टॉप सीड के तौर पर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। फाइनल में इन्होंने लिजेल जाटमा, मेरी मारिटा पास और मारियस टेट्समान की टीम को 232-229 से हरा दिया। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप की स्टेज-1 और स्टेज-2 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- 'मेरा घर से बाहर निकलने का नहीं करता था मन', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताई 9 महीने की दर्दनाक कहानी

रिकर्व में अंकिता और धीरज का जलवा

वहीं भारत के दो रिकर्व तीरंदाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया है। अंकिता भगत और धीरज बोमादेवारा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ये दोनों अब पदक की रेस में हैं। दोनों ने बेहतरीन प्रतिबद्धता दिखाते हुए दमदार खेल दिखाया है। अब इन दोनों से पदक जीतने की उम्मीद है। इन दोनों ने पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट भी हासिल कर लिया है।

1️⃣Gold medal at the World Cup Stage 1 in… pic.twitter.com/mIHth9j5EM— SAI Media (@Media_SAI) June 22, 2024

पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक में भारत को तीरंदाजी में अभी तक पदक नहीं मिला है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि इस सूखे को खत्म किया जाए। पेरिस में भारत को उम्मीद है कि खेलों के महाकुंभ में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया जाए। टोक्यो में खेले गए पिछले ओलंपिक खेलों में भारत ने सात पदक अपने नाम किए थे। ये भारत का इन खेलों में बेस्ट प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह नहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस गेंदबाज को बताया दुनिया का बेस्‍ट; बांधे तरीफों के पुल