Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ISSF World Cup: भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धाओं में जीते रजत और कांस्य पदक, चीन के बाद दूसरे स्थान पर

अब तक मेजबान भारत के पदक तालिका में कुल चार पदक (एक स्वर्ण एक रजत और दो कांस्य) हो गए हैं। वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर है।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Thu, 23 Mar 2023 10:01 PM (IST)
Hero Image
भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक जीते। फोटो-आईएएनएस

भोपाल, जेएनएन। भारत ने गुरुवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप के दूसरे दिन एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में वरुण तोमर और रिदम सांगवान ने रजत पदक जीता। वरुण तोमर का यह चैंपियनशिप में दूसरा पदक है।

भारत के विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और आर नर्मदा नितिन ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीत चुका है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम मुकाबले में रुद्राक्ष और नर्मदा की भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन राउंड में 632 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने जीते कुल चार पदक

इसी के साथ भारतीय टीम ने कांस्य पदक वाले मुकाबले के लिए क्वाालीफाई किया। इसमें भारतीय जोड़ी रुद्राक्ष और नर्मदा के सामने चीन के झांग कियोनग्यू और यू हानन की जोड़ी ठहर नहीं सकी। यह मुकाबला भारत ने 18-8 के अंतर से जीतकर कर कांस्य पदक हासिल किया। भारत के वरुण तोमर और रिदम सांगवान की जोड़ी को फाइनल में चीन के कियान वेई और लियू जिनयाओ के खिलाफ 11-17 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे स्थान पर मौजूद भारत

अब तक मेजबान भारत के पदक तालिका में कुल चार पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य) हो गए हैं। वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- Women World Boxing Championship: एक और गोल्ड मेडल जीतने के करीब निखत जरीन, नीतू ने भी फाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- Asian 20km Race Walking Championships: अक्षदीप ने स्वर्ण जीता, दो एथलीट ने पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई