Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MotoGP Race: अगले साल होने वाली मोटोजीपी रेस को किया गया रद्द, अब 2026 में होगा आयोजन; जानें इसके पीछे की वजह

MotoGP Postponed मार्च 2025 में होने वाली मोटोजीपी रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। मौसम के कारणों का हवाला देते हुए एफआईएम आईआरटीए और डोर्ना स्पोर्ट्स ने आयोजन रद्द होने पुष्टि की है। ग्रेटर नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली मोटोजीपी को अब केवल 2026 के शुरुआती चरणों में ही आयोजित किया जा सकता है।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 26 Sep 2024 10:45 AM (IST)
Hero Image
MotoGP रेस का आयोजन अगले साल (2025) में भी नहीं होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोटोजीपी चैंपियनशिप के भारतीय दौर को 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम के कारणों का हवाला देते हुए एफआईएम, आईआरटीए और डोर्ना स्पोर्ट्स ने आयोजन रद्द होने पुष्टि की।

इंडियन ग्रैंड प्रिक्स को पहले सितंबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे मार्च 2025 तक के लिए टाल दिया गया। अब इसे केवल 2026 के शुरुआती चरणों में ही आयोजित किया जा सकता है।

मोटोजीपी ने एक बयान में कहा कि एफआईएम, आईआरटीए और डोर्ना स्पोर्ट्स पुष्टि करते हैं कि इंडियन ग्रैंड प्रिक्स को 2026 एफआईएम मोटोजीपी कैलेंडर में शामिल किया जाएगा, जो 2025 के लिए एक रिजर्व इवेंट बन जाएगा।

MotoGP रेस का आयोजन अगले साल (2025) में भी नहीं होगा

दरअसल, मोटोजीपी की स्टेटमेंट में लिखा गया कि परिचालन परिस्थितियों के कारण इस आयोजन को 2025 कैलेंडर की शुरुआत के करीब अपने शुरुआती समय से स्थगित करना पड़ा है। सीजन के अंत में कोई उपलब्ध तिथियां न होने के कारण, MotoGP 2026 के शुरुआती चरणों में भारत लौटेगा।

साल 2023 में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स के उद्घाटन संस्करण के लिए 50,000 से अधिक प्रशंसक आए थे। यह 2013 में हुई आखिरी फॉर्मूला 1 रेस के बाद से देश में आयोजित सबसे बड़ा मोटरस्पोर्ट्स इवेंट था।

यह भी पढ़ें: Yamaha ने MotoGP Edition में लॉन्‍च की R15 और MT-15 बाइक्‍स, कीमत 1.73 लाख से शुरू

इंडियन ग्रैंड प्रिक्स को पहले सितंबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे मार्च 2025 तक के लिए टाल दिया गया। तब अधिकार धारक डोर्ना, उत्तर प्रदेश सरकार और सह-प्रवर्तक फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स इसके हिस्सेदार थे, लेकिन इस साल जुलाई में डोर्ना ने उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसी इन्वेस्टअप के साथ एक नया अनुबंध किया, जिसके तहत 2025 से 2027 तक तीन साल के लिए भारतीय जीपी को कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।