Move to Jagran APP

Asian Games 2023: नंदिनी अगसारा ने हेप्टाथलॉन में दिखाया दमखम, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा। भारतीय एथलीटों के दमदार प्रदर्शन के चलते देश ने एक ही दिन में कुल 15 मेडल को अपने नाम किया। नंदिनी अगसारा ने भी अपने खेल से काफी प्रभावित किया और हेप्टाथलॉन में देश को कांस्य पदक दिलाया। नंदिना का यह एशियन गेम्स में पहला पदक भी है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Mon, 02 Oct 2023 12:13 AM (IST)
Hero Image
नंदिनी ने एशियन गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। फोटो क्रेडिट- एक्स
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा। भारतीय एथलीटों के दमदार प्रदर्शन के चलते देश ने एक ही दिन में कुल 15 मेडल को अपने नाम किया। नंदिनी अगसारा ने भी अपने खेल से काफी प्रभावित किया और हेप्टाथलॉन में देश को कांस्य पदक दिलाया।

नंदिनी ने जीता ब्रॉन्ज

नंदिनी ने हेप्टाथलॉन के फाइनल मुकाबले में दमदार खेल दिखाया और ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। एशियन गेम्स में नंदिनी का यह पहला मेडल भी है। नंदिनी के अलावा 1500 मीटर रेस में हरमिलन बैंस ने भी सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। वहीं, पुरुष कैटेगिरी में अजय कुमार सरोज ने रजत, तो जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

ऐतिहासिक रहा आठवां दिन

एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। दिन की शुरुआत ही भारत के लिए जोरदार रही और ट्रैप शूटिंग में पहले पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया, जबकि महिला टीम ने रजत पदक को अपने नाम किया। अदिति अशोक ने गोल्फ के खेल में देश को एशियन गेम्स का पहला मेडल दिलाया। निकहत जरीन भले ही अपना सेमीफाइनल मैच हार गईं, लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर जरूर कब्जा जमाया।

एथलेटिक्स में हुई मेडल की बरसात

एथलेटिक्स की शुरुआत ही भारत के लिए दमदार रही। अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद तेजिंदरपाल सिंह ने शॉटपुट में एक और स्वर्ण पदक दिलाते हुए खुशी को दोगुना कर दिया। 1500 मीटर की रेस में भारत ने तीन पदक जीते, तो मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता, जबकि ज्योति याराजी ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक अपने नाम किया।