Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khel Ratna Award: बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग-सात्विक का धमाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेलों के सबसे बड़े पुरस्कार से किया सम्मानित

Chirag and Rankireddy Satwik भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके साथ ही 26 एथलीट्स को भी ये अवॉर्ड मिला जबकि सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाई को मिला है।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 09 Jan 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
Chirag-Satwik की जोड़ी को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Chirag and Rankireddy Satwik Khel Ratna Award: भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके साथ ही 26 एथलीट्स को भी ये अवॉर्ड मिला, जबकि सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाई को मिला है।

Chirag-Satwik की जोड़ी को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

दरअसल, चिराग और सात्विक की जोड़ी ने साल 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश को पहला गोल्ड जिताया था। इसके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी इस समय में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इस वजह से वह समारोह में शामिल नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें:Mohammed Shami के करियर में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, Arjuna Award से सम्मानित हुआ भारतीय गेंदबाज; WC 2023 में जमकर बरपाया था कहर

बता दें कि खेल रत्न विजेताओं को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। चिराग और सात्विक की जोड़ी को ये पुरस्कार मिला, जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल हैं।

मोहम्मद शमी समेत 26 स्टार्स को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। साल 2023 में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। शमी ने विश्व कप में खेले 7 मैचों में 24 विकेट झटतके थे। शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया गहै।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024