Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा की नजर गोल्‍डन थ्रो पर, पहले ही प्रयास में झंडा गाड़कर फाइनल में मारी एंट्री

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने अपने पहले थ्रो से ही देश को पदक की उम्‍मीद दिला दी। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 320 बजे शुरू हुआ। नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.34 थ्रो कर फाइनल में जगह पक्‍की की। फाइनल मैच 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 1155 बजे शुरू होगा। इससे पहले नीरज ने टोक्‍यो ओलंपिक में मेडल जीता था।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 06 Aug 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में किया क्‍वालीफाई।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने अपने पहले थ्रो से ही देश को पदक की उम्‍मीद दिला दी। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ। नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.34 थ्रो कर फाइनल में जगह पक्‍की की। फाइनल मैच 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होगा।

टॉप पर रहे नीरज चोपड़ा 

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड की शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने पहले ही थ्रो में 89.34 का थ्रो मारकर फाइनल में एंट्री मार ली है। वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। अब नीरज की नजर लगातार दूसरे गोल्‍ड मेडल पर होगी। इससे पहले उन्‍होंने टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीता था। उस ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। तब नीरज गोल्‍ड मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय थे।

ये भी पढ़ें: Olympics Wrestling: अविश्‍वसनीय! Vinesh Phogat ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट को अंतिम पलों में पटका, भारत के मेडल की आस बढ़ी

💪 He threw a distance of 89.34m in his first attempt to book his place in the final.… pic.twitter.com/EAcJscqCFc— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 6, 2024

अरशद नदीम से मिलेगी कड़ी टक्‍कर  

नीरज के अलावा अब तक ग्रेनेडियन भाला फेंक प्‍लयेर एंडरसन पीटर्स और पाकिस्‍तान के अरशद नदीम भी पहले ही थ्रो से सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं। एंडरसन पीटर्स ने 88.63 और अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 86.59 मीटर थ्रो किया। चरखी दादरी में नीरज का परिवार साथ बैठकर मैच देख रहा है। नीरज के क्‍वालीफाई करते ही उनके घर पर जश्‍न का मनाया गया। अभी नीरज चोपड़ा के 2 और प्रयास बाकी हैं।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय टेबल टेनिस टीम को मिली हार, चीन ने बुरी तरह रौंदा