Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024: Neeraj Chopra गोल्‍ड मेडल जीतने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, जिम में वर्कआउट का Video सामने आया

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में एक्‍शन में नजर आएंगे। नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपने कोच की निगरानी में तुर्किये में जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आए। याद हो कि नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में जेवलिन में गोल्‍ड मेडल जीता था और पेरिस में अपने मेडल की रक्षा करने के इरादे से उतरेंगे। देखें नीरज चोपड़ा का वीडियो।

By Abhishek Nigam Edited By: Abhishek Nigam Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:40 PM (IST)
Hero Image
नीरज चोपड़ा इस समय पेरिस ओलंपिक्‍स की तैयारियों में जुटे हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 की आधिकारिक शुरुआत शुक्रवार से हो रही है और करोड़ो भारतीयों की नजरें 117 सदस्‍यीय दल पर होगी, जो पदक जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे। भारत को सबसे ज्‍यादा उम्‍मीदें अपने स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से होगी।

भारत के गोल्‍डन ब्‍वॉय और जेवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा की कोशिश टोक्‍यो की उपलब्धि को पेरिस ओलंपिक्‍स में दोहराने की होगी। नीरज चोपड़ा ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 में जेवलिन थ्रो में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अब चोपड़ा की कोशिश पेरिस ओलंपिक्‍स में इतिहास रचने की होगी।

जमकर मेहनत कर रहे हैं नीरज

नीरज चोपड़ा इस समय पेरिस ओलंपिक्‍स में मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी नीरज का प्रदर्शन सराहनीय रहा है और वो ओलंपिक्‍स 2024 में गोल्‍ड मेडल के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 26 साल के नीरज चोपड़ा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैंने कभी खुद की तुलना धोनी-कोहली से करने की कोशिश तक नहीं की…’,गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?

नीरज चोपड़ा हैं फिट

नीरज चोपड़ा इस समय तुर्किये के एंटाल्‍या में अपने कोच की निगरानी में वर्कआउट कर रहे हैं। उनके रूटीन में पारंपरिक और आधुनिक दोनों पद्यति का मिश्रण हैं। हाल ही में खबर आई थी कि नीरज चोपड़ा एडक्‍टर दर्द से जूझ रहे हैं और पेरिस ओलंपिक्‍स में उनका हिस्‍सा लेना मुश्किल है। हालांकि, नीरज के जर्मन कोच क्‍लोस बार्तोनिएट्ज ने जेवलिन थ्रोअर की फिटनेस समस्‍या चिंता को खारिज किया और कहा कि वो एकदम ठीक हैं।

यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra ने एडक्टर मसल की चोट के बारे में दी जानकारी, एक्सपर्ट से जानें इस बारे में सबकुछ