Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Paralympics 2024: भारत का सबसे बड़ा दल, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड, एक क्लिक में जाने हर जानकारी

टोक्यो पैरालंपिक्स-2020 में भारत के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया था। टीम इंडिया ने कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे। इस बार पेरिस पैरालंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल गया है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि भारत टोक्यो के आंकड़ों को पीछे करते हुए नए रिकॉर्ड बनाना चाहेगा। जानिए पैरालंपिक्स खेलों के बारे में सारी जानकारी।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Wed, 28 Aug 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
पेरिस पैरालंपिक्स की भारत में है जमकर धूम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक्स-2024 भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहे। निशानेबाजों ने कमाल किया तो वहीं कई अन्य खिलाड़ियों ने बेशक मेडल न जीते हों, लेकिन अपने खेल से छाप जरूर छोड़ी। अब पारी पैरालंपिक्स खेलों की है, जहां भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। 29 अगस्त से शुरू हो रहे इन खेलों में टीम इंडिया अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक-2020 में 19 मेडल अपने नाम किए थे जिसमें से पांच गोल्ड थे।

11 दिनों तक चलने वाले इन खेलों में कुल 4,400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी आज होनी है। एशिया पैरा गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाली भाग्यश्री जाधव और जेवेलिन स्टार सुमित अंतिल इस सेरेमनी में फ्लैगबियरर होंगे। हम इन खेलों में बारे में आपको हर एक जानकारी देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics Live Streaming: पैरालंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी आज, भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव एक्शन; पढ़िए सबकुछ यहां

भारत के कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा?

भारत के कुल 84 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। अभी तक पैरालंपिक में देश से इतने खिलाड़ी कभी नहीं गए। ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। पिछली बार टोक्यो में 54 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

भारत का पैरालंपिक्स दल

आर्चरी

हरविंदर सिंह - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन, मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (श्रेणी - एसटी)

राकेश कुमार - पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी - डब्ल्यू2)

श्याम सुंदर स्वामी - पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी - एसटी)

पूजा - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन, मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (श्रेणी - एसटी)

सरिता - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी - डब्ल्यू2)

शीतल देवी - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी - एसटी)

एथलेटिक्स

दीप्ति जीवनजी - महिला 400 मीटर - टी20

सुमित अंतिल - पुरुष भाला फेंक - एफ64

संदीप - पुरुष भाला फेंक - एफ64

अजीत सिंह - पुरुषों की भाला फेंक - F46

सुंदर सिंह गुर्जर - पुरुषों की भाला फेंक - F46

रिंकू - पुरुषों की भाला फेंक - F46

नवदीप - पुरुषों की भाला फेंक - F41

योगेश कथुनिया - पुरुषों की डिस्कस थ्रो - F56

धरमबीर - पुरुषों की क्लब थ्रो - F51

प्रणव सूरमा - पुरुषों की क्लब थ्रो - F51

अमित कुमार - पुरुषों की क्लब थ्रो - F51

निषाद कुमार - पुरुषों की ऊंची कूद - T47

राम पाल - पुरुषों की ऊंची कूद - T47

मरियाप्पन थंगावेलु - पुरुषों की ऊंची कूद - T63

शैलेश कुमार - पुरुषों की ऊंची कूद - T63

शरद कुमार - पुरुषों की ऊंची कूद - T63

सचिन सरजेराव खिलारी - पुरुषों की शॉट पुट - F46

मोहम्मद. यासर - पुरुष शॉट पुट - F46

रोहित कुमार - पुरुष शॉट पुट - F46

प्रीति पाल - महिला 100 मीटर - T35, महिला 200 मीटर - T35

भाग्यश्री माधवराव जाधव - महिला शॉट पुट - F34

मनु - पुरुष शॉट पुट - F37

परवीन कुमार - पुरुष भाला फेंक - F57

रवि रोंगाली - पुरुष शॉट पुट - F40

संदीप संजय गुर्जर- पुरुष भाला फेंक-F64

अरविंद - पुरुष शॉट पुट - F35

दीपेश कुमार - पुरुष भाला फेंक - F54

प्रवीण कुमार - पुरुष ऊंची कूद - T64

दिलीप महादु गावित - पुरुष 400 मीटर - T47

सोमन राणा - पुरुष शॉट पुट - F57

होकाटो होटोझे सेमा- पुरुषों की शॉट पुट - F57

साक्षी कसाना- महिलाओं की डिस्कस थ्रो- F55

करमज्योति- महिलाओं की डिस्कस थ्रो- F55

रक्षिता राजू- महिलाओं की 1500 मीटर T11

अमीषा रावत: महिलाओं की शॉट पुट - F46

भावनाबेन अजाबाजी चौधरी- महिलाओं की भाला फेंक - F46

सिमरन- महिलाओं की 100 मीटर T12, महिलाओं की 200 मीटर T12

कंचन लखानी - महिलाओं की डिस्कस थ्रो - F53

बैडमिंटन

मनोज सरकार- पुरुष एकल SL3

नितेश कुमार- पुरुष एकल SL3, मिश्रित युगल SL3-SU5

कृष्णा नागर- पुरुष एकल SH6

शिवराजन सोलामलाई- पुरुष एकल SH6, मिश्रित युगल SH6

सुहास यतिराज- पुरुष एकल SL4, मिश्रित युगल SL3-SU5

सुकांत कदम- पुरुष एकल S4

तरुण- पुरुष एकल S4

मानसी जोशी- महिला एकल SL3

मनदीप कौर- महिला एकल SL3

पलक कोहली- महिला एकल SL4, मिश्रित युगल SL3-SU5

मनीषा रामदास- महिला एकल SU5

तुलसीमथी मुरुगेसन- महिला एकल SU5, मिश्रित युगल SL3-SU5

नित्या श्री सिवन- महिला एकल SH6, मिश्रित युगल SH6

कैनोई

प्राची यादव- महिला वा'आ एकल 200 मीटर VL2

यश कुमार- पुरुष कयाक एकल 200 मीटर -KL1

पूजा ओझा- महिला कयाक एकल 200 मीटर -KL1

साइक्लिंग

अरशद शेख- रोड - पुरुष C2 इंड. टाइम ट्रायल, रोड - पुरुष C1-3 रोड रेस, ट्रैक - पुरुष C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल, ट्रैक - पुरुष C2 3000 मीटर इंड. परस्यूट

ज्योति गड़ेरिया- रोड - महिला C1-3 इंड. टाइम ट्रायल, रोड - महिला C1-3 रोड रेस, ट्रैक - महिला C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल, ट्रैक - महिला C1-3 3000 मीटर इंड. परस्यूट

ब्लाइंड जूडो (2)

कपिल परमार: पुरुष -60 किग्रा जे1

कोकिला: महिला -48 किग्रा जे2

पावरलिफ्टिंग

परमजीत कुमार- पुरुष 49 किग्रा तक

अशोक- पुरुष 63 किग्रा तक

सकीना खातून- महिला 45 किग्रा तक

कस्तूरी राजमणि- महिला 67 किग्रा तक

रोइंग

अनीता- PR3 मिक्स डबल स्कल्स-PR3मिक्स2x

नारायण कोंगनापल्ले- PR3 मिक्स डबल स्कल्स-PR3मिक्स2x

शूटिंग

आमिर अहमद भट- P3 - मिक्स 25 मीटर पिस्टल SH1

अवनी लेखरा: R2 - महिला 10 मीटर एयर आरएफएल स्टैंडर्ड SH1, R3 - मिक्स 10 मीटर एयर आरएफएल पीआरएन SH1, R8 - महिला 50 मीटर राइफल 3 पोज़. SH1

मोना अग्रवाल: R2 - महिला 10 मीटर एयर आरएफएल स्टैंडर्ड SH1, R6 - मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन SH1, R8 - महिला 50 मीटर राइफल 3 पोज़. SH1

निहाल सिंह: P3 - मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1, P4 - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

मनीष नरवाल: P1 - पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

रुद्रांश खंडेलवाल: P1 - पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1, P4 - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

सिद्धार्थ बाबू: R3 - मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1, R6 - मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन SH1

श्रीहर्ष देवरड्डी रामकृष्ण- R4 - मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2, R5 - मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2

स्वरूप महावीर उन्हालकर- R1 - पुरुष 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1

रूबीना फ्रांसिस: P2 - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

भारत के टॉप-5 मेडल कंटेनडर

सुमित अंतिल: टोक्यो पैरालंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल से इस बार अपने खिताब को बरकरार रखने की उम्मीद होगी। वह देश की मेडल की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक हैं।

अवनी लखेरा: टोक्यो 2020 में दो मेडल अपने नाम करने वाली निशानेबाज अवनी लखेरा भी इस बार मेडल की दावेदार हैं। अवनि ने पिछली बार 10 मीयर एयर राइफल स्टैडिंग में गोल्ड और 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

कृष्णा नागर: इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने पिछली बार सिंगल्स इवेंट में गोल्ड जीता था। विश्व की नंबर-2 ये खिलाड़ी इस बार अपने खिताब को बचाने के लिए पूरी जान लगा देगी। वह भी मेडल की सबसे बड़ी दावेदार हैं।

सुहास यतिराज: बैडमिंटन में भारत की मेडल की एक और बड़ी उम्मीद हैं सुहाश यतिराज। सुहास ने सिंगल्स इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस बार वह मेडल का रंग बदलने की कोशिश करेंगे।

भाविना पटेल: टेबल टेनिस में टोक्यो में भारत का महिला खिलाड़ी भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस खिलाड़ी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था। इस बार भाविना अपने मेडल का रंग बदलना चाहेंगी।

गूगल ट्रैंड्स में पेरिस पैरालंपिक्स

गूगल ट्रैंड्स में पेरिस पैरालंपिक्स- 2024 छाए हुए हैं। बीते सात दिनों में इन खेलों के बार में जानने की इच्छा रखने वालों की संख्या बड़ी है और इन्हें सर्च किया जाना लगा है।

इन राज्यों में धूम

पेरिस पैरालंपिक्स को लेकर सबसे ज्यादा सर्च ओडिशा के लोगों ने किया है। उसके बाद हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और दादर एंड नागर हवेली के लोगों ने इन खेलों के बारे में गूगल को खंगाला।