Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paralympics Medal Tally 2024: पैरालंपिक पदक तालिका में भारत ने लगाई लंबी छलांग, हरविंदर-धर्मवीर ने जिताया गोल्ड

Paralympics Medal Tally Updated पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। 4 सितंबर को भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। भारतीय एथलीट्स ने 2 गोल्ड सहित देश को कुल 4 मेडल जिताए। इसके साथ ही भारत ने पैरालंपिक पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई। भारत 24 मेडल के साथ अब मेडल टैली में 13वें स्थान पर पहुंच गया।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 05 Sep 2024 08:36 AM (IST)
Hero Image
Paralympics Medal Tally: 24 मेडल जीतने के बाद पैरालंपिक मेडल टैली में भारत किस स्थान पर?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अब तक कुल 24 पदक जीत लिए हैं। खेलों के सातवें दिन भारत ने 4 पदक अपने नाम किए। यह पदक भारत को हरविंदर सिंह, धर्मवीर, सचिन खिलारी, पर्णव सूरमा ने दिलाए। बुधवार को 4 पदक और जीतने के साथ ही भारत ने पैरालंपिक पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है।

इससे पहले भारत ने 20 पदक जीतने के साथ ही अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, जो कि टोक्यो पैरालंपिक 2021 में बना था। टोक्यो 2021 में भारत ने कुल 19 पदक जीते थे, जो पैरालंपिक में उनके सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड था।

Paralympics Medal Tally: भारत पैरालंपिक पदक तालिका में किस स्थान पर पहुंचा?

पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत 24 पदकों में से 5 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। आधे मेडल भारत को पैरा एथलेटिक्स में मिले, जबकि पैरा बैडमिंटन में भारत ने 5 मेडल जीते।  

3 सितंबर को भारत ने पांच पदक अपने नाम किए, जिसमें दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर भारत को छठे दिन का पहला पदक दिलाया। मेंस जेव्लिन थ्रो F46 फाइनल में भारत ने दो पदक जीते, जिसमें अजीत सिंह ने 65.62 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता और सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके बाद 4 सितंबर को हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता। वह पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में यह खास उपलब्धि हासिल की। वहीं, धर्मवीर ने भी पुरुषों के क्लब थ्रो F51 फाइनल में गोल्ड हासिल किया। इसी इवेंट में सोरमा ने भी सिल्वर जीता। सचिन खिलारी ने पुरुषो की शॉट पुट F46 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: पैरा एथलीटों ने लगाया पदकों का 'पंच', अब तक भारत की झोली में आए 20 मेडल

भारत अभी 24 पदक जीतने के साथ पैरालंपिक पदक तालिका में 13वें पायदान पर मौजूद है। टॉप पर चीन कुल 135 मेडल के साथ मौजूद है। दूसरे नंबर पर ग्रेट ब्रिटन 74 पदक जीतने के साथ बरकरार है। ऐसे में भारत को उम्मीद है कि वह ज्यादा से ज्यादा पदक जीते और पदक तालिका में ऊपर पायदान पर पहुंचे।

नंबर देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1. चीन 62 46 27 135
2. ग्रेट ब्रिटेन 33 25 16 74
3. अमेरिका 25 26 12 63
4.  नीदरलैंड्स 16 7 5 28
19. भारत 5 9 10 24