Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hockey Olympics 2024: ब्रॉन्ज जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने खोली अपनी तिजौरी, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कर दिया मालामाल

भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक-2024 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ये भारतीय टीम का ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इस ऐतिहासिक जीत पर हॉकी इंडिया ने अपने खिलाड़ियों को ईनाम देने का फैसला किया है। खिलाड़ियों के साथ-साथ हॉकी इंडिया ने सपोर्ट स्टाफ की जेब भरने का निर्णय लिया है। भारत का हॉकी में ये 13वां ओलंपिक मेडल है।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Fri, 09 Aug 2024 12:04 AM (IST)
Hero Image
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक-2024 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अपने खिलाड़ियों को ईनाम देने का फैसला किया है। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद हॉकी इंडिया ने टीम के खिलाड़ियों के लिए अपनी तिजौरी खोल दी है।

भारतीय हॉकी टीम का ये ओलंपिक में कुल चौथा और लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी तीसरा स्थान हासिल किया था और चार दशक से चले आ रहे ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म किया था। इस बार भी टीम तीसरे स्थान पर रही। ये दूसरी बार हुआ है जब भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दो बार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत ने 52 साल बाद ये इतिहास दोहराया है।

यह भी पढ़ें- Hockey Olympics 2024:गोलकीपिंग से लेकर सेलिब्रेशन तक, श्रीजेश ने पेरिस को बना दिया टोक्यो

हर खिलाड़ी को 15 लाख

हॉकी इंडिया ने बयान जारी कर बताया है कि वह पेरिस ओलंपिक-2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये ईनाम के तौर पर देगी। वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 7.5 लाख रुपये देगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टर्की ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "ये जीत टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता का परिणाम है। लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये विश्व स्तर पर भारतीय हॉकी उदय की कहानी बयां करता है।"

उन्होंने कहा, "मैं पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को इस बेहतरीन उपलब्धि पर बधाई देता हूं। ये ईनाम टीम की मेहनत के लिए शाबाशी का एक टोकन मात्र है। मैं पीआर श्रीजेश को भी उनके बेहतरीन करियर और अनमोल योगदान के लिए बधाई देता हूं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।"

पूरे देश में जश्न

हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लंबे समय से भारत को हॉकी में मेडल नहीं मिल रहे थे लेकिन अब लगातार दो मेडल देश के हिस्से आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उनको ये मुकाम हासिल करने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें- Hockey Olympics 2024: ब्रॉन्ज जीतने के बाद भी भारतीय कप्तान ने देश से मांगी माफी, हरमनप्रीत सिंह बोले- हॉकी को भी दें प्यार