Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024 के पदकों की सामने आई पहली झलक, खिलाड़ियों को मेडल पर मिलेगा एफिल टावर का टुकड़ा- VIDEO

पैरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक अनोखा पदक मिलेगा जिसके एक हिस्से में एफिल टावर का हिस्सा जुड़ा होगा। ये हिस्सा एफिल टावर के मरम्मत और रखरखाव के दौरान निकाले गए लोहे से बनाया गया है। इस टुकड़े से ना केवल पदक खूबसूरत बना बल्कि यागदार तोहफा बन गया है। इससे पदक विजेता को हमेशा-भर के लिए यह पेरिस की झलक याद दिलाएगा।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:52 PM (IST)
Hero Image
Paris Olympics 2024 के पदकों पर मिलेगा एफिल टावर का टुकड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।  पेरिस 2024 ओलंपिक (Paris Olympics 2024) आयोजकों ने हाल ही में पदकों का डिजाइन की तस्वीर रिवील कर दी है। खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इस बार एक अनोखा पदक मिलेगा, जिसमें एफिल टावर का टुकड़ा जुड़ा होगा।

पेरिस ओलंपिक आयोजकों ने पदक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पदक का एक हिस्सा एफिल टावर के टुकड़ों से बना हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले जाएंगे, जबकि पैरालंपिक 28 अगस्त से 8 सितंबर तक होंगे।

Paris Olympics 2024 के पदकों पर मिलेगा एफिल टावर का टुकड़ा

दरअसल, पैरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक अनोखा पदक मिलेगा, जिसके एक हिस्से में एफिल टावर का हिस्सा जुड़ा होगा। ये हिस्सा एफिल टावर के मरम्मत और रखरखाव के दौरान निकाले गए लोहे से बनाया गया है। इस टुकड़े से ना केवल पदक खूबसूरत बना, बल्कि यागदार तोहफा बन गया है। इससे पदक विजेता को हमेशा-भर के लिए यह पेरिस की झलक याद दिलाएगा।

पेरिस 2024 के पदक में इतिहास भी शामिल है। खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी पेरिस शहर का एक टुकड़ा अपने साथ ले जाएंगे।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ओलंपिक पदकों में मेजबान शहर का एक टुकड़ा शामिल किया गया हो, बल्कि टोक्यो 2020 के पदक पुनर्नवीकृत इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बने थे, जबकि रियो 2016 के पदकों में स्थानीय पेड़ों की लकड़ी से पदक को खास तरीके से बनाया गया था।

पेरिस 2024 पदक को लेकर एक स्टेटमेंट में कहा गया कि यह टुकड़ा मेडल में स्पष्ट रूप से जरूरी था, ताकि इससे फ्रांस और पेरिस, एफिल टावर की लोगों की प्राथमिकता के बारे में पता चले।

पेरिस ओलंपिक मेडल की दूसरी ओर क्या है?

ओलंपिक मेडल हमें ग्रीस में खेल के दूसरे जन्म की कहानी को दर्शाता है। 2004 से लेकर अभी तक इस मेडल में देवी एथेना नाइक को मेडल के सेंटर में दर्शाया गया है, जो 1896 में ओलंपिक खेलों के पुनरुद्धार का गवाह बने पैनाथेनिक स्टेडियम से निकलती है।