Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आनंद महिंद्रा पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली शीतल देवी को गिप्ट करेंगे कार, लेकिन एक साल बाद, जानिए क्या है वजह

पेरिस पैरालंपिक-2024 में भारत की शीतल देवी ने इतिहास रचते हुए मेडल जीता है। महिला तीरंदाज शीतल देवी ने राकेश कुमार के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह 17 साल की हैं और पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली देश की सबसे कम उम्र वाली खिलाड़ी हैं। शीतल की सफलता को देख आनंद महिंद्रा को उनका एक पुराना वादा याद आ गया।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Tue, 03 Sep 2024 11:03 AM (IST)
Hero Image
आनंद महिंद्र को याद किया शीतल देवी से किया पुराना वादा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की 17 साल की तीरंदाज शीतल देवी ने पेरिस पैरालंपिक-2024 में इतिहास रचा है। उन्होंने राकेश कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड काम्पाउंड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इस जीत के बाद शीतल देवी सुर्खियों में हैं। ये देखते हुए भारत की कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा को अपना एक पुराना वादा याद आ गया।

साल 2023 में महिंद्र ने शीतल देवी को देखा था और उनकी जमकर प्रशंसा की थी। महिंद्रा ने शीतल को कार गिफ्ट देने की बात कही थी लेकिन तब शीतल ने कहा था कि वह कार तब लेंगी जब 18 साल की हो जाएंगे। पेरिस में जब शीतल ने मेडल जीता तो महिंद्रा को ये बात याद आ गई।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: 17 साल की शीतल देवी ने रचा इतिहास, राकेश कुमार के साथ मिलकर जीता ब्रॉन्ज

महिंद्र ने लिखा पोस्ट

शीतल के लिए महिंद्र ने सोमवार को एक पोस्ट लिखा। हालांकि, जब महिंद्रा ने पोस्ट लिखा था तब तक शीतल ने मेडल नहीं जीता था। वह मेडल की रेस में थी। इस पोस्ट में महिंद्र ने लिखा, "अद्भुत हिम्मत, कमिटमेंट और कभी हार न मानने की जिद जरूरी नहीं कि मेडल से जुड़ी हुई है। शीतल देवी आप देश के लिए प्ररेणा की मशाल हैं, पूरे भारत के लिए भी। एक साल पहले, आपकी जांबाजी को देखते हुए मैंने आपसे हमारी कार को कबूल करने की अपील की थी।"

महिंद्रा ने आगे लिखा, "हम उस कार को आपके अनुसार बनाने को तैयार हैं। आपने कहा था कि आप इस ऑफर को तब कबूल करेंगी जब 18 साल की हो जाएंगी। आप अगले साल इस मुकाम को छू लेंगी। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

गजब है तकनीक

शीतल देवी के दोनों हाथ नहीं हैं। वह पैर की मदद से निशाना लगाती हैं। शीतल देवी की तकनीक देख हर कोई हैरान रह जाता है। वह पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह पैरालंपिक मेडली जीतने वाली देश की पहली महिला तीरंदाज हैं।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: नित्या श्री ने पेरिस में मचाई धूम, भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल